‘पद्मावती’ के विरोध में उतरा हिंदू जागरण मंच, फिल्म रिलीज करने पर दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदू जागरण मंच ने उत्तराखंड में पद्मावती फिल्म का विरोध करने का ऐलान किया है। मंच के प्रदेश संगठन मंत्री भगवान सिंह कार्की ने कहा है कि धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाली फिल्म का प्रदर्शन बर्दास्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि उत्तराखंड में पद्मावती फिल्म दिखाई गई तो उसका नुकसान भुगतने के लिए भी तैयार रहना होगा।
कार्की ने आरोप लगाया कि फिल्म में इतिहास के तथ्यों को गलत ढंग से पेश किया गया है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्की ने बताया कि हिजामं प्रदेश भर में नशे के खिलाफ आंदोलन चलाएगा और इसकी शुरुआत हरिद्वार से हो चुकी है।
उन्होंने मंच की ओर से बागेश्वर में 19 नवंबर को प्रस्तावित युवा सम्मेलन पर भी चर्चा की। कहा कि इस सम्मेलन का उद्देश्य युवाओं को नशे से मुक्त करना है। इसका शीर्षक भी नशा मुक्त उत्तराखंड, नशा मुक्त युवा होगा। उन्होंने कहा कि नशे के कारण युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है।
इसका उदाहरण हाल ही में हल्द्वानी में आयोजित सेना भर्ती मेला है। नशे के चंगुल में फंसने के कारण दौड़ में शामिल होने वाले 32 हजार युवाओं में से 29 हजार युवा दौड़ पास नहीं कर पाए। बागेश्वर जिले के युवाओं की स्थिति और अधिक चिंतनीय है।
सरकार प्रदेश को नशामुक्त करने की दिशा में स्वयं दिशाहीन है। बैठक में युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र चनौतिया, प्रदेश उपाध्यक्ष हरीश सोनी, जिला अध्यक्ष रोहित पंत, महामंत्री गौरव राणा, चंद्रशेखर, शशांक कांडपाल, सावन वर्मा, हर्षित आदि थे।