फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Hindi speech competition was organized by Arya

युवा पीढ़ी को आगे बढ़ना और अपना दायित्व निभाना है : डॉ. खन्ना

Thu, 22 Aug 2024 04:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
Hindi speech competition was organized by Arya
Iमहर्षि दयानंद के जन्मोत्सव एवं आर्य समाज के स्थापना वर्ष पर प्रतियोगिता आयोजित
विज्ञापन

I

I
I

Iकंचन रावत और आयुषी बड़ाेनी ने हासिल किया प्रथम स्थानI

महर्षि दयानंद सरस्वती के 200वें जन्मोत्सव एवं आर्य समाज के 150वें स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में आर्य समाज मंदिर धामावाला और श्री श्रद्धानंद बाल वनिता आश्रम की ओर से हिंदी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें देहरादून के आठ विद्यालयों के 29 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि बाल कल्याण एवं महिला कल्याण आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना ने प्रतिभागियों को उत्साहित करते हुए भारतीय संस्कृति तथा समाज एवं राष्ट्र के प्रति सजग रहने की प्रेरणा दी। कहा कि भारत अब विश्वगुरु की ओर अग्रसर है। युवा पीढ़ी को आगे बढ़ना है और अपना दायित्व निभाना है।

''''महर्षि दयानंद सरस्वती केवल समाज सुधारक ही नहीं अपितु आधुनिक युग की समग्र क्रांति के प्रणेता थे'''' विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को कक्षा के आधार पर दो वर्गों में विभाजित किया गया। वर्ग क में कक्षा 9 से 10 और वर्ग ख में कक्षा 11 और 12 के छात्र शामिल किए गए। दोनों वर्गों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेताओं को स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र, ज्ञानवर्धक पुस्तकों एवं नकद राशि से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन




प्रतियोगिता के कक्षा 9 वर्ग क में ओलम्पस हाईस्कूल की कंचन रावत और कक्षा 11 वर्ग ख में डीएवी स्कूल की आयुषी बडोनी प्रथम विजेता घोषित की गई। विजेताओं में मृणालिनी कांडपाल, दिव्यांशी नेगी, अभिनव मलिक आदि शामिल रहे। आर्य समाज धामावाला एवं आश्रम के प्रधान सुधीर गुलाटी ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, बिंदाल की प्रधानाचार्य गरिमा शर्मा, डॉ. नवदीप कुमार, सेवानिवृत प्रोफेसर डीएवी कॉलेज आचार्य धनञ्जय आर्य, आचार्य विद्यापति शास्त्री, सोनिका वालिया, ज्ञान चंद गुप्ता, नारायण दत्त पंचाल, स्नेह लता खट्टर आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed