फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Hindi diwas 2020: hindi hain hum, Dr. yogendranath sharma Spread hindi language in foreign

#हिंदीहैंहम: रुड़की में रहकर विदेशों तक हिंदी की अलख जगा रहे डॉ. योगेंद्रनाथ

Mon, 14 Sep 2020 01:30 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 14 Sep 2020 01:30 PM IST
सार

  • साहित्यकार डॉ. योगेंद्रनाथ ‘अरुण’ ने बनाई विशेष पहचान 
  • डॉ. योगेंद्रनाथ ने कई राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार जीते 

विज्ञापन
Hindi diwas 2020: hindi hain hum, Dr. yogendranath sharma Spread hindi language in foreign
डॉ. योगेंद्र नाथ शर्मा ‘अरुण’ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के रुड़की में पूर्व प्राचार्य एवं प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. योगेंद्र नाथ शर्मा ‘अरुण’ ने हिंदी साहित्य में अमिट छाप छोड़ी है। 10 देशों में भारत सरकार की ओर से व्याख्यान दे चुके डॉ. शर्मा को राष्ट्रीय साहित्यक अकादमी द्वारा 2008 में भाषा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कार मिला।

विज्ञापन


अब उन्हें केंद्रीय हिंदी संस्थान आगरा द्वारा विवेकानंद सम्मान के लिए चुना गया है। राष्ट्रपति द्वारा जल्द ही उन्हें यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। रुड़की में वर्ष 1995 तक बीएसएम पीजी कॉलेज में प्राचार्य रहे डॉ. योगेंद्र नाथ शर्मा ‘अरुण’ ने सेवानिवृत्ति के बाद भी देश और विदेश में अपने कार्यों को और चमकाया।
विज्ञापन


उन्होंने हिंदी पर 40 से अधिक किताबें लिखीं। उन्होंने मैक्सिको, जापान, कनाडा समेत विभिन्न देशों में व्याख्यान दिए। उन्हें कई राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं। हाल ही में संस्कृत और हिंदी के बीच की भाषा कहलाने वाली प्राकृत अपभ्रंश भाषा में उन्होंने बौद्ध और जैन साहित्य पर लेखन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए उन्हें केंद्रीय हिंदी संस्थान आगरा द्वारा विवेकानंद सम्मान के लिए चयनित किया गया है। इसमें उन्हें पांच लाख रुपये नकद और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। यही नहीं, उनके कार्यों को देखते हुए हाल ही में उन्हें नेशनल बुक ट्रस्ट इंडिया में ट्रस्टी नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed