फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   hindi campaign will add to anna

क्या हिंदी मुहिम से जुडेंगे अन्ना..?

Sat, 10 Aug 2013 10:45 PM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Sat, 10 Aug 2013 10:45 PM IST
विज्ञापन
hindi campaign will add to anna

न्यायालय के फैसलों को हिंदी में लेकर अभियान छेड़े हुए उत्तराखंड के प्रथम एडिशनल एडवोकेट जनरल चंद्रशेखर उपाध्याय इस मुहिम को जल्द अन्ना के समक्ष रखेंगे।

विज्ञापन


नैनीताल हाईकोर्ट में न्यायिक कार्यवाही हिंदी में संपादित करने और फैसले हिंदी में जारी करने की मुहिम से अब प्रख्यात समाजसेवी अन्ना हजारे को जोड़ने की कवायद चल रही है।
विज्ञापन


एक दिन का सांकेतिक उपवास
मुहिम शुरू करने वाले पूर्व एडिशनल एडवोकेट जनरल चंद्रशेखर उपाध्याय इस मसले पर एक दिन का सांकेतिक उपवास भी करने वाले हैं। नैनीताल हाईकोर्ट में 14 सितंबर को हिंदी दिवस के अवसर पर अदालती कार्यवाही हिंदी में संपादित करने की मुहिम को लोगों का समर्थन लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्ना के उत्तराखंड दौरे पर होगी बात
राज्य के प्रथम एडिशनल एडवोकेट जनरल चंद्रशेखर उपाध्याय ने बताया कि अन्ना हजारे जल्द ही उत्तराखंड आ रहे हैं। इस दौरान उनसे संपर्क कर इस मसले पर बात की जाएगी।

उपाध्याय ने बताया कि अन्ना को अभियान से जोड़ने के लिए उन्हें दून आमंत्रित किया जाएगा। इसके बाद उनके साथ एक दिन का सांकेतिक उपवास कर लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने शहर के स्कूलों, डिग्री-कालेजों के प्रधानाचार्यों से भी मुहिम में जुड़ने की अपील की है।

हस्ताक्षर अभियान चलाया
घंटाघर न्यू मार्केट के दुकानदारों ने अब्बास अहमद सलमानी के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान चलाया। सलमानी चार दिन से लोगों से मुहिम के समर्थन में हस्ताक्षर ले रहे हैं।


शनिवार को राजीव रावत, राजू, गोवर्धन पलाड़िया, तेजस्वी, अमित जुयाल, अंकित अग्रवाल, सम्राट शर्मा, निहाल अहमद, मनमोहन और रक्षित खन्ना ने अभियान चलाया। निजी शिक्षण संस्थानों में भी अभियान चलाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed