फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Himanshu Pandey of Haldwani got all India first rank in CDS exam

पहाड़ का गौरव: वाहन चालक के बेटे ने 'चट्टानी' इरादों से चूमा सफलता का शिखर, सीडीएस परीक्षा में किया ऑल इंडिया टॉप

Sat, 04 Jun 2022 11:04 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 04 Jun 2022 11:04 PM IST
सार

निजी कंपनी में चालक के पद पर तैनात कमल पांडे और दीपिका के बेटे हिमांशु पांडे ने सीडीएस परीक्षा की तैयारी 2017 से शुरू कर दी थी। हिमांशु ने पहले प्रयास में उन्होंने दो परीक्षाएं पास कीं लेकिन तीसरे चरण में मेडिकल में अनफिट हो गए थे।

विज्ञापन
Himanshu Pandey of Haldwani got all India first rank in CDS exam
परिजनों के साथ सीडीएस परीक्षा में टॉप करने वाले हिमांशु पांडे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी में फतेहपुर लामाचौड़ निवासी वाहन चालक के बेटे हिमांशु पांडे ने सीडीएस की परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर पहला स्थान हासिल कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। जबकि हल्द्वानी के ही रोहित डांगी को 26वीं रैंक मिली है।

विज्ञापन


निजी कंपनी में चालक के पद पर तैनात कमल पांडे और दीपिका के बेटे हिमांशु पांडे ने सीडीएस परीक्षा की तैयारी 2017 से शुरू कर दी थी। हालांकि पहले प्रयास में उन्होंने दो परीक्षाएं पास कीं लेकिन तीसरे चरण में मेडिकल में अनफिट हो गए थे। उन्होंने दसवीं और बारहवीं की परीक्षा एबीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल फतेहपुर से पास की। उसके बाद उन्होंने द्वाराहाट में विपिन त्रिपाठी इंजीनियरिंग कालेज से इलेक्ट्रानिक एंड कम्यूनिकेशन में बीटेक किया।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कोरोना काल में लॉकडाउन के समय उन्हें परीक्षा की तैयारी करने में काफी मदद मिली। हिमांशु की बड़ी बहन भावना अहमदाबाद में एसबीआई में असिस्टेंट मैनेजर हैं। छोटा भाई योगेश बीकॉम की पढ़ाई कर रहे हैं। हिमांशु ने अमर उजाला को बताया कि उन्हें आगे बढ़ाने में उनके माता-पिता, दीदी और दोस्तों का हाथ रहा है। डेढ़ साल की ट्रेनिंग के लिए वह अब इंडियन मिलिट्री अकादमी देहरादून जाएंगे।

रोहित डांगी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया
 वहीं निलियम कालोनी निवासी रोहित डांगी ने भी देश में 26वीं रैंक हासिल की है। रोहित के पिता जीवन सिंह सेना से रिटायर हैं। बिरला स्कूल से बारहवीं की परीक्षा देने के बाद उन्होंने दिल्ली विवि से बीएससी की। रोहित ने सीडीएस परीक्षा दूसरे प्रयास में उत्तीर्ण की। रोहित ने अपनी सफलता का श्रेय एकेडमी चलाने वाले कर्नल एसके रावल के अलावा अपने माता पिता को दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed