फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Himanshu in the student section and Kalpana became the champion in the student section

छात्र वर्ग में हिमांशु और छात्रा वर्ग में कल्पना बनी चैंपियन

Sat, 16 Nov 2019 01:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
Himanshu in the student section and Kalpana became the champion in the student section
राजकीय महाविद्यालय में ट्रॉफी के साथ छात्र। - फोटो : VIKAS NAGAR
वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में चल रहे दो दिवसीय क्रीड़ा समारोह का शुक्रवार को समापन हो गया। छात्र वर्ग में बीए पंचम सेमेस्टर के हिमांशु तोमर और छात्रा वर्ग में कल्पना चौहान को चैंपियन चुना गया। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. केएल बिष्ट और निशा बिष्ट ने मशाल जलाकर किया। अंतिम दिन आयोजित रस्सा कस्सी में कला और विज्ञान संकाय के छात्रों ने व्यवसायिक पाठ्यक्रम के छात्रों को 3-0 के अंतर से हरा प्रतियोगिता जीती। छात्रा वर्ग में व्यवसायिक पाठ्यक्रम ने एनसीसी छात्रों को मात दी। प्राचार्य डॉ. केएल बिष्ट ने छात्रों को हमेशा खेलों को खेल भावना से खेलने की सीख दी। प्रतियोगिता का संचालन डॉ. अरविंद कुमार अवस्थी ने किया। इस अवसर पर डॉ. आरएस असवाल, डॉ. राधेश्याम गंगवार, डॉ. पंकज पांडेय, डॉ. रोशन केष्टवाल, डॉ. नीलम ध्यानी, डॉ. आरपी बडोनी, डॉ. विनोद रावत, डॉ. योगेश भट्ट, डॉ. विधि, डॉ. प्रिंसी, विमल, डॉ. अमित गुप्ता, रोहित, हिमांशु, अरविंद, अवनीश, मनीष, कल्पना, नीतू, नीलू, ममता, दीक्षा, मुस्कान, पूजा नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed