फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Himalayan Conclave in Uttarakhand Guest Will Honour by Badrinath Kedarnath Model

हिमालयन कॉन्क्लेव: बदरीनाथ-केदारनाथ धाम की प्रतीक कृति से मसूरी में होगा माननीयों का सम्मान

Fri, 26 Jul 2019 08:47 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 26 Jul 2019 08:47 AM IST
विज्ञापन
Himalayan Conclave in Uttarakhand Guest Will Honour by Badrinath Kedarnath Model
बदरीनाथ-केदारनाथ प्रतीक - फोटो : अमर उजाला

हिमालयी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में आने वाले माननीयों का सम्मान बदरी-केदारनाथ धाम की प्रतीक कृति से किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने विशेष रूप से प्रतीक कृति को तैयार कराया है।

विज्ञापन


लकड़ी पर नक्काशी से उकेरी गई बदरी-केदार धाम की कृति माननीयों के सम्मान को यादगार बनाएगी। मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन के लिए उद्योग विभाग के कारीगरों ने प्रतीक कृति को बनाया है। 
विज्ञापन


28 जुलाई से मसूरी में हिमालयी राज्यों का सम्मेलन होने जा रहा है। इसमें शामिल होने वाले इन राज्यों के मुख्यमंत्रियों व मंत्रियों का सम्मान बदरी-केदारनाथ धाम की प्रतीक कृति से होगा। इसके लिए सरकार ने 16 प्रतीक कृति तैयार कराई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें केदारनाथ धाम के 14 और बदरीनाथ धाम की दो प्रतीक कृति है। उद्योग विभाग के पापड़ी कास्ट कला केंद्र में कार्यरत भजन सिंह कोहली ने दोनों धामों की कृतियों को लकड़ी से तैयार किया है। जिसकी कीमत 22 से 30 हजार रुपये प्रति कृति है।

भजन सिंह का कहना है कि 38 सालों से नक्काशी का काम कर रहे हैं। बदरी और केदार धाम की एक प्रतीक कृति बनाने में कम से कम एक माह का समय लग जाता है। विभाग के नोडल अधिकारी केसी चमोली ने बताया कि मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन के लिए बदरी-केदार धाम की 16 प्रतीक कृतियां तैयार करा ली गई हैं।

कई राज्यों के सीएम के मसूरी कार्यक्रम पर मुहर

मसूरी में प्रस्तावित हिमालयी राज्यों के सम्मेलन की शासन-प्रशासन के स्तर पर तैयारी तेज हो गई है। हिमालयी राज्यों का सम्मेलन मसूरी में 28 जुलाई को प्रस्तावित है। प्रोटोकाल मंत्री डॉ.धन सिंह रावत के अनुसार, सम्मेलन में शिरकत करने के लिए कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के कार्यक्रम तय हो गए हैं। 

दूसरी तरफ, दून की एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि त्रिपुरा, मिजोरम, नागालैंड, मेघालय, हिमाचल के मुख्यमंत्री सम्मेलन में पहुंच रहे हैं। अरुणाचल के डिप्टी सीएम, पीएमओ में कैबिनेट मिनिस्टर रैंक सेकेट्री पीके मिश्रा भी कार्यक्रम में पहुंच रहे हैं। एसएसपी के अनुसार, यह आम जनता के लिए खुले मंच का कार्यक्रम नहीं है। इसमें सिर्फ आमंत्रित अतिथि ही भाग लेंगे।

कार्यक्रम की सुरक्षा के लिए 200 कांस्टेबल, 40 इंस्पेक्टर, एसआई तैनात किए गए हैं। तीन एसपी रैंक, चार एडिशनल एसपी रैंक के अफसर, चार सीओएबीडीएस टीमों समेत क्यूआरटी फायर बिग्रेड की तैनाती की गई है। कार्यक्रम स्थल की प्रभारी एसपी श्वेता चौबे, रूट मार्ग पर एसपी ट्रैफिक, एयरपोर्ट एसपी देहात देखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed