फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   himalaya diwas news: Programs will organized at more than two hundred places across Uttarakhand

हिमालय दिवस: उत्तराखंड भर में दो सौ से अधिक स्थानों पर होगा कार्यक्रमों का आयोजन, कई केंद्रीय मंत्री लेंगे भाग 

Sun, 05 Sep 2021 10:57 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 05 Sep 2021 10:57 AM IST
सार

पर्यावरणविद डॉ. अनिल जोशी ने बताया कि हिमालय दिवस मनाने की शुरुआत भले ही दस वर्ष पूर्व उत्तराखंड से हुई थी, लेकिन आज इस दिवस को पूरे देशभर में मनाया जा रहा है। यह हिमालय के प्रति सम्मान और उसके मुद्दे को आगे बढ़ाएगा।

विज्ञापन
himalaya diwas news: Programs will organized at more than two hundred places across Uttarakhand
अनिल प्रकाश जोशी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नौ सितंबर को हिमायल दिवस पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। देश में करीब दो सौ से ज्यादा स्थानों पर हिमालय दिवस मनाने की तैयारी है। नई दिल्ली में दिल्ली विश्वविद्यालय में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें कई केंद्रीय मंत्री भाग लेंगे। 

विज्ञापन


शनिवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में यह जानकारी देते पर्यावरणविद डॉ. अनिल जोशी ने बताया कि हिमालय दिवस मनाने की शुरुआत भले ही दस वर्ष पूर्व उत्तराखंड से हुई थी, लेकिन आज इस दिवस को पूरे देशभर में मनाया जा रहा है। यह हिमालय के प्रति सम्मान और उसके मुद्दे को आगे बढ़ाएगा। डॉ. जोशी ने कहा कि इस पहल के तहत देश के विभिन्न हिमालयी राज्यों से संदर्भित मुद्दों पर बातचीत आगे बढ़ेगी और हिमालय के संरक्षण के मुद्दों पर बात होगी। उन्होंने बताया कि इस बार विभिन्न राज्यों के कई विश्वविद्यालयों, संस्थानों से हिमालय दिवस मनाने का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन


उत्तराखंड में भी विभिन्न केंद्रीय संस्थान, स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय इस दिन अपने-अपने स्तर से आयोजन करेंगे। इन सब के अलावा केंद्र में इस बार दिल्ली विश्वविद्यालय ने बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, डॉ. जितेंद्र सिंह, अजय भट्ट, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार, प्रधानमंत्री के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार डॉ. विजय राघवन व केंद्रीय सचिव डॉ. रेणु स्वरूप आदि कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. जोशी ने बताया कि उत्तराखंड में इसके अलावा एक वर्चुअल वेबिनार का भी आयोजन होगा, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों को जो ड़ने का प्रयास किया जा रहा है। यह आयोजन टैक्नो हब और हिमालयीय यूनाइटेड मिशन ‘हम’ की भागीदारी से किया जाएगा। इसमें मुख्य रूप से महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी प्रमुख रूप से भाग लेंगे।

उन्होंने कहा कि देशभर में मनाया जाने वाला हिमालय दिवस एक सामूहिक प्रयत्न है, जिसमें सबकी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी अनुरोध किया गया है कि वह सरकारी स्तर पर हिमालय दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन कर इस महान पर्वत श्रेणी को श्रद्धांजलि दें और इसके संरक्षण के प्रति सरकार की गंभीरता व कटिबद्धता को भी जताएं। विश्व में भूटान, नेपाल जैसे देशों को भी जोड़ने की कोशिश की गई है। प्रेस वार्ता में जगदंबा प्रसाद मैठाणी, द्वारिका प्रसाद सेमवाल और कुसुम घिल्डियाल भी मौजूद थे।


हिमालय दिवस के संबंध में सीएम से मिले जोशी 
आगामी नौ सितंबर को प्रदेश में राज्य सरकार के स्तर पर हिमालय दिवस मानने जाने के संबंध में हेस्को प्रमुख डॉ. अनिल जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। डॉ. अनिल जोशी ने बताया कि हिमालय दिवस पर देशभर में वृहद स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उत्तराखंड में भी तमाम केंद्रीय और राज्य के सरकारी, गैर सरकारी संस्थान इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के स्तर पर कार्यक्रम के संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed