फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Himalaya Day 2020: This time the theme will based on nature, HR Minister will lead

हिमालय दिवस 2020 : इस बार की थीम होगी प्रकृति, मानव संसाधन मंत्री करेंगे नेतृत्व

Mon, 24 Aug 2020 03:50 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 24 Aug 2020 03:50 PM IST
विज्ञापन
Himalaya Day 2020: This time the theme will based on nature, HR Minister will lead
रमेश पोखरियाल निशंक (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

11वां हिमालय दिवस विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी देश के विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। इस बार हिमालय दिवस की थीम हिमालय और प्रकृति होगी। मुख्य कार्यक्रम दिल्ली में मानव संसाधन एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से आयोजित किया जाएगा। इसका नेतृत्व केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरिया निशंक करेंगे। 

विज्ञापन


हेस्को के संस्थापक डॉ. अनिल जोशी ने बताया कि कार्यक्रम में केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री हर्षबर्धन, पीएमओ से जितेंद्र प्रसाद, गृहराज्य मंत्री किरन रिजिजू, वित्त एवं कॉरपोरेट राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर भी भागीदारी करेंगे। देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से भी अनुरोध किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त आधात्यम गुरु श्रीश्री रविशंकर भी कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। परमार्थ निकेतन के चिंदानंद ने भी सहमति दी है। साथ ही विभिन्न राज्यों के सांसद, इसमें अपना योगदान देंगे। इस दौरान तीन विषयों पर चर्चा की जाएगी। जिसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिमालय के प्रति जनजागरण, दूसरा मिशन के रूप में हिमालय हम सबकी प्राथमिकता बने, क्योंकि प्रकृति के नियंत्रण के रास्ते हिमालय से ही होकर गुजरते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरा विषय होगा हिमालय के लोग, जिनकी हिमालय को बचाने में प्रमुख भूमिका हैं, उन्हें किस तरह से आर्थिक रूप से स्थिर किया जा सके। कहा कि इस कार्यक्रम में आने वाले मुद्दे भविष्य में हिमालय के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed