फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Himalaya Crisis Series Amar ujala campaign in Uttarkashi: Pledge to conserve water

Save Himalaya: पानी का संकट सुलझाने के लिए गांवों में बनाएंगे जल कुंड, हिमालयी नीति बनाने की भी हुई पैरवी

Tue, 06 Sep 2022 06:42 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 06 Sep 2022 06:42 PM IST
सार

शहर के मसीह दिलासा स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में हिमालयी क्षेत्रों में कूड़ा निस्तारण, नदियों में गंदे नालों का प्रवाह, उच्च हिमालयी क्षेत्रों में अत्यधिक मानवीय हस्तक्षेप आदि मुद्दों पर चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने कहा कि अनियोजित व अनियंत्रित निर्माण ही आपदाओं का कारण है। 

विज्ञापन
Himalaya Crisis Series Amar ujala campaign in Uttarkashi: Pledge to conserve water
उत्तरकाशी में संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग लेते पर्यावरण के जानकार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमालय को आबाद रखना है तो बाकी चीजों के साथ पानी को भी बचाना होगा। इस मुहिम की शुरुआत गांवों में जल कुंड के निर्माण के साथ होगी। अमर उजाला हिमालय बचाओ अभियान-2022 के तहत उत्तरकाशी में आयोजित संवाद कार्यक्रम में यह संकल्प लिया गया। विशेषज्ञों ने कहा कि पर्यावरणविदों ने विकास व पर्यावरण के बीच सृजनात्मक संबंध स्थापित करने की जरूरत है। विशेषज्ञों ने हिमालयी नीति बनाने की पैरवी भी की। 

विज्ञापन


Himalaya Crisis Series: उत्तराखंड में बदलती जलवायु, जीव-जंतुओं के सिमटते वास, पढ़ें ये खास रिपोर्ट
विज्ञापन


शहर के मसीह दिलासा स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में हिमालयी क्षेत्रों में कूड़ा निस्तारण, नदियों में गंदे नालों का प्रवाह, उच्च हिमालयी क्षेत्रों में अत्यधिक मानवीय हस्तक्षेप आदि मुद्दों पर चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने कहा कि अनियोजित व अनियंत्रित निर्माण ही आपदाओं का कारण है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने कहा कि सभी को हिमालय के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझना होगा। पर्यावरण विशेषज्ञों ने कहा कि वर्तमान में हिमालय व हिमालयवासी दोनों की सुरक्षा के लिए प्रशासन व समाज को मिलकर कार्य करने चाहिए। पर्यावरणविदों ने कहा कि विकास का विरोध नहीं है लेकिन बड़े निर्माण कार्यों से पूर्व भौगोलिक व पारिस्थितिकी तंत्र का अध्ययन होना। इससे पारिस्थितिकी व आर्थिकी के बीच सामंजस्य बन सकेगा।

पर्यावरणविदों ने बड़ी जल विद्युत परियोजनाओं के स्थान पर छोटी पन बिजली योजनाओं को पर्यावरण के लिए बेहतर बताया। पर्यावरणविद सुरेश भाई, प्रो. मधु थपलियाल, बीजबम आंदोलन के प्रणेता द्वारिका सेमवाल व ग्लेशियर लेडी शांति ठाकुर ने भी हिमालय की चुनौतियों को रेखांकित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक जोसफ जोस और संचालन दमयंती भट्ट व टीना डोढी ने किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सोमिनी, कल्पना ठाकुर, दिनेश पयाल, जितेंद्र नौटियाल  व चंदन सिंह आदि मौजूद थे।

नाटिका से दिया हिमालय संरक्षण का संदेश 

कार्यक्रम के दौरान मसीह दिलासा स्कूल के छात्र-छात्राओं ने गीत नाटिका के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। नाटिका में गंगा स्वच्छता, जंगलों को आग से बचाने, वनों के कटान पर रोक, बुग्यालों में मानवीय आवाजाही पर नियंत्रण आदि प्रसंग शामिल किए गए थे।

विशेषज्ञों ने रखी मन की बात

ग्लोबल वार्मिंग से हिमालय ग्लेशियर खतरे में है जिससे मानव जीवन भी खतरे में पड़ रहा है। प्रकृति हमारी आवश्यकताओं को पूरा करती है लेकिन हम लालच में अनियंत्रित दोहन कर रहे हैं। 80 के दशक में गोमुख ग्लेशियर का जो स्वरूप था आज वह नहीं रह गया है। वनों के अनियंत्रित दोहन के दुष्परिणाम स्पष्ट देखने को मिल रहे हैं। वर्तमान में जो आपदाएं आ रही हैं उसके लिए हम सभी जिम्मेदार हैं। मिश्रित वनों को विकसित किया जाना चाहिए।
-प्रो. मधु थपलियाल, जंतु विज्ञान विभागाध्यक्ष, पीजी कालेज उत्तरकाशी। 

2010 में जब हिमालय दिवस शुरू हुआ तो मुख्य मुद्दा यही था कि हम ऐसी हिमालय नीति की मांग करेंगे जिससे इस क्षेत्र के किसान व किसानी बच सके। हम जलवायु परिवर्तन को कितना भी दोषी मानें लेकिन बड़े निर्माण कार्यों ने हिमालय की रीढ़ कमजोर कर दी है। फलस्वरूप जंगल, पानी, खेती और चारागाह पर संकट खड़ा हो गया है। इसी वजह से लोग पहाड़ छोड़ शहरों की ओर रुख कर रहे हैं। छोटी-छोटी पन बिजली व हिमालय के आकार प्रकार के अनुसार सड़क निर्माण व तीर्थाटन, पर्यटन के विकास पर संवाद बनना जरूरी है।
-सुरेश भाई, पर्यावरणविद।

हिमालय व हिमालवासियों दोनों पर सकंट मंडरा रहा है। हिमालयवासियों की सुरक्षा के बिना हिमालय की सुरक्षा की कल्पना बेमानी है। इसके लिए अपने-अपने स्तर से विभिन्न प्रयोग किए जाने चाहिए। भोजन में स्थानीय फसलों से बने गढ़ भोज को शामिल किया जाना चाहिए। अपने जन्मदिन पर दिखावे के बजाय जलकुंड निर्माण जैसी सकारात्मक गतिविधि आयोजित करें। जंगली जानवरों को जंगलों में ही भोजन उपलब्ध हो इसके लिए बीज बम जैसे अभियान चलाए जाएं। स्थानीय बीजों के संरक्षण के लिए स्कूली स्तर पर भी गतिविधियां आयोजित की जाएं। हिमालयी संस्कृति व परंपराओं के संरक्षण से ही हिमालय को बचाया जा सकता है।
-द्वारिका प्रसाद सेमवाल, पर्यावरणविद।

ग्लेशियरों के संरक्षण के लिए सामूहिक रूप से प्रयास किए जाने चाहिए। विकास की दौड़ में हो रहे अनियंत्रित निर्माण कार्यों का प्रभाव हिमलय के पर्यावरण पर पड़ रहा है। स्थिति यह है कि ग्लेशियर दिन प्रतिदिन पीछे खिसकते जा रहे हैं। गंगोत्री ग्लेशियर भी इस प्रभाव से अछूता नहीं है। चारधाम यात्रा के नाम पर उच्च हिमालयी क्षेत्र में जो अंधाधुंध निर्माण कार्य हो रहे हैं उन पर नियंत्रण लगाना होगा। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में अनावश्यक मानवीय गतिविधियों व आवाजाही पर भी नियंत्रण की आवश्यकता है। ग्लेशियर क्षेत्र में मानवीय आवाजाही पूर्ण रूप से प्रतिबंधित होनी चाहिए।
- शांति ठाकुर, ग्लेशियर लेडी। 

चामकोट गांव में बनेगा जल कुंड

कार्यक्रम के दौरान हिमालयी क्षेत्र में जल संरक्षण के लिए जल कुंड बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने कहा कि हिमालय संरक्षण पर विशेष ध्यान नहीं दिया गया तो जल संकट अधिक गहरा जाएगा। हिमालय क्षेत्र में अनियंत्रित निर्माण कार्यों से जल स्रोत भी प्रभावित हो रहे हैं। अधिकांश जल स्रोत सूख गए हैं। कुछ सूखने के कगार पर हैं। इन जल स्रोतों को बचाने के लिए भी अहम प्रयास किए जाने चाहिए। जिस पर विचार करते हुए जलकुंड निर्माण का निर्णय लिया गया। जाड़ी संगठन के साथ मिलकर चामकोट गांव में जल कुंड का निर्माण किया जाएगा।

छात्रों से किया सीधा संवाद

कार्यक्रम में 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विशेषज्ञों से सवाल भी किए। छात्र-छात्राओं ने नदियों का अस्तित्व बचाने, कूड़ा निस्तारण, बुग्यालों के संरक्षण, जल स्रोतों को रीर्चाज करने में युवाओं की भूमिका के संबंध में विशेषज्ञों से सवाल पूछे। छात्रों ने सवाल किया कि निर्माण कार्य के दौरान कैसे पेड़ों को बचाया जा सकता है। विशेषज्ञों ने सभी सवालों का जवाब देकर छात्रों की जिज्ञासा को शांत किया।  

छात्र-छात्राओं ने दिए सुझाव 

हिमालयी क्षेत्रों में बढ़ रही आबादी से नगरीकरण हो रहा है। पहाड़ पर कूड़ा निस्तारण एक गंभीर समस्या बन गई है। उत्तरकाशी में भी कूड़े का पहाड़ खड़ा हो गया है। इस समस्या के निराकरण के लिए हर घर से प्रयास किए जाने चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि हम घरों में कूड़ा कम करें। साथ ही सूखे और गीले कूड़े को अलग करने की आदत डालें।
-संध्या नौटियाल।

हिमालय क्षेत्र में पानी का संकट भी बढ़ रहा है। इसका कारण वनों का अत्यधिक दोहन व जंगलों की आग है। वनों के कटान पर नियंत्रण आवश्यक है। जंगलों को आग से बचाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी भूमिका सुनिश्चित करनी होगी। मिश्रित वनों का विकास भी कारगर साबित होगा।
- निधि पयाल। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed