फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Himachali folk dances were a hit at the Himjan Kalyan Sabha function

Dehradun News: हिमजन कल्याण सभा के समारोह में हिमाचली लोकनृत्यों की धूम

Sat, 16 Nov 2024 01:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Himachali folk dances were a hit at the Himjan Kalyan Sabha function
ब्लॉक रोड स्थित रॉयल गार्डन में हिमजन कल्याण सभा पछवादून का तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव मिलन समारोह शुरू हुआ। कार्यक्रम में पहुंचे हिमाचल प्रदेश के पांवटा विधायक सुखराम चौधरी ने कहा कि क्षेत्रीय संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए इस तरह के कार्यक्रम महत्वपूर्ण होते हैं। समारोह में हिमाचली लोकनृत्यों की धूम रही।
विज्ञापन




शुक्रवार को समारोह का शुभारंभ करते हुए पांवटा विधायक ने कहा कि लोक संस्थाएं युवाओं को अपनी संस्कृति से जाड़ने का काम करती हैं। संस्कृति के संरक्षण से युवा एक जिम्मेदार नागरिक बनते हैं। सामाजिक संगठन सामाजिक कुरीतियों को दूर कर समाज को एक सूत्र में पिरोने में अहम भूमिका निभाते हैं। इस मौके पर कलाकारों ने पारंपरिक हिमाचली नाटी और गिद्दा नृत्य की प्रस्तुति देकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। संस्था की ओर से सामाजिक कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नागरिकों और शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। वहीं, मेधावी छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक कुलदीप कुमार, महासभा की अध्यक्ष मधु ठाकुर, महासभा के महासचिव राकेश कुमार गुलेरिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूमि सिंह, कोषाध्यक्ष भीम सिंह चौहान, डॉ. विजय कुमार वर्मा, सुमन काश्व, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष मीता सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed