{"_id":"5c5098c7bdec22737c290c3c","slug":"himachal-pradesh-governor-acharya-devvrat-visit-patanjali-yogpeeth","type":"story","status":"publish","title_hn":"पतंजलि योगपीठ पहुंचे हिमाचल के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, योग और आयुर्वेद को सराहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पतंजलि योगपीठ पहुंचे हिमाचल के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, योग और आयुर्वेद को सराहा
Wed, 30 Jan 2019 08:57 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 30 Jan 2019 08:57 AM IST
विज्ञापन
पतंजलि योगपीठ पहुंचे हिमाचल के राज्यपाल आचार्य देवव्रत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने पतंजलि योगपीठ की ओर से दुनिया को आरोग्य बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों को सराहा। मंगलवार को उन्होंने पतंजलि पहुंचकर वहां के प्रकल्पों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
उन्होंने पतंजलि आयुर्वेद हॉस्पिटल स्थित पैथोलॉजी लैब का भ्रमण कर वहां के उपकरणों के बारे में भी जानकारी ली। साथ ही पतंजलि के शोधपरक और वैज्ञानिक पद्धति पर आधारित आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति की सराहना की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पतंजलि के माध्यम से लुप्त हो रही भारतीय पारंपरिक चिकित्सा पद्धति और योग, आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा को जीवनदान मिला है। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने राज्यपाल आचार्य देवव्रत से कहा कि पतंजलि का प्रत्येक कार्य समाज व राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित है।
विज्ञापन
पतंजलि का उद्देश्य प्रत्येक क्षेत्र में देश को स्वावलंबी बनाना है। शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार, जैविक कृषि और पशुपालन आदि क्षेत्रों में पतंजलि पूर्ण मनोयोग से कार्य कर रही है। शिक्षा के क्षेत्र में आचार्यकुलम, पतंजलि विश्वविद्यालय और पतंजलि आयुर्वेद कॉलेज देश के युवाओं को न्यूनतम शुल्क पर बेहतर शिक्षा उपलब्ध करा रहे हैं। इस दौरान राज्यपाल ने एक पौधा भी रोपा।