फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Rainfall: Highest rainfall in Doon for the second time in 72 years

Dehradun Rainfall: देहरादून में बारिश ने तोड़ा 72 सालों का रिकॉर्ड, दूसरी बार सबसे बरसे सबसे ज्यादा मेघ

Tue, 15 Aug 2023 11:09 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 15 Aug 2023 11:09 AM IST
सार

ससे पहले साल 1952 में 22 अगस्त को 332.2 एमएम बारिश हुई थी, जो अब तक का रिकॉर्ड है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है सहस्रधारा का अधिकतर हिस्सा वनों से घिरा हुआ है।

विज्ञापन
Dehradun Rainfall: Highest rainfall in Doon for the second time in 72 years
देहरादून में बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीते 24 घंटों में राजधानी दून के सहस्रधारा में हुई बारिश ने दूसरी बार 72 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। सहस्रधारा में 251 एमएम बारिश हुई। नौ अगस्त को भी सहस्रधारा में इतनी ही बारिश दर्ज की गई थी। जबकि, इससे पहले साल 1952 में 22 अगस्त को 332.2 एमएम बारिश हुई थी, जो अब तक का रिकॉर्ड है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है सहस्रधारा का अधिकतर हिस्सा वनों से घिरा हुआ है। इस इलाके में बारिश ज्यादा होने की वजह एक यह भी है। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा, आने वाले दिनों में भी इस इलाके में अधिक बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन

दून के सहस्रधारा में सबसे ज्यादा बरसे मेघ

बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में सबसे ज्यादा बारिश देहरादून जिले में हुई है। जबकि, दून में सबसे ज्यादा 251 एमएम बारिश सहस्रधारा इलाके में दर्ज की गई है। बीते रविवार को शुरू हुई बारिश का सिलसिला सोमवार सुबह तक जारी रहा। आंकड़ों के अनुसार देहरादून में कुल 175.1 एमएम बारिश हुई, जो सामान्य से करीब एक हजार फीसदी ज्यादा है। दूसरे, नंबर पर टिहरी जिले में 82.5 एमएम बारिश हुई। जबकि, सबसे कम उत्तरकाशी जिले में 20.4 एमएम बारिश हुई। वहीं, प्रदेशभर में 273 फीसदी अधिक 52.9 एमएम वर्षा दर्ज की गई। मूसलाधार बारिश से कई इलाके जलमग्न हुए तो नदियों का जलस्तर बढ़ने के साथ बरसाती नालों में भी खूब पानी बह रहा है।

विज्ञापन


Uttarakhand Weather: दून, पौड़ी और टिहरी में भारी बारिश का रेड अलर्ट, चार नेशनल हाईवे समेत 338 सड़कें बंद
विज्ञापन
विज्ञापन

 

किसी जिले में कितनी हुई बारिश

अल्मोड़ा - 25.3 एमएम
बागेश्वर - 70.6 एमएम
चमोली - 40.5 एमएम
चम्पावत - 51.2 एमएम
देहरादून - 175.1 एमएम
पौड़ी गढ़वाल - 74.3 एमएम
टिहरी - 82.5 एमएम
हरिद्वार - 33.4 एमएम
नैनीताल - 47.9 एमएम
पिथौरागढ़ - 51.7 एमएम
रुद्रप्रयाग - 27.2 एमएम
ऊधमसिंह नगर - 44.5 एमएम
उत्तरकाशी - 20.4 एमएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed