फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Highest inflation in Uttarakhand after Tamil Nadu Special Report

Uttarakhand News: तमिलनाडु के बाद उत्तराखंड में सबसे अधिक महंगाई, पढ़ें खास रिपोर्ट

Fri, 14 Jul 2023 03:40 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 14 Jul 2023 03:40 PM IST
सार

यह खुलासा राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय (एनएसओ) के आंकड़ों से हुआ है। एनएसओ ने बुधवार को जून 2023 के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) के आंकड़े जारी किए।

विज्ञापन
Highest inflation in Uttarakhand after Tamil Nadu Special Report
महंगाई - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

तमिलनाडु के बाद उत्तराखंड में देश में सबसे अधिक महंगाई है। जून महीने में राज्य की 6.32 प्रतिशत महंगाई दर रही, जो पिछले दो महीनों की तुलना में सबसे अधिक है। भारी बारिश के चलते जुलाई महीने में भी राज्य में सब्जियों, अनाज और खाद्यान्न वस्तुओं के दाम में उछाल आया है।

विज्ञापन


यह खुलासा राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय (एनएसओ) के आंकड़ों से हुआ है। एनएसओ ने बुधवार को जून 2023 के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) के आंकड़े जारी किए। इनके अनुसार जून महीने में उत्तराखंड में 6.32 प्रतिशत महंगाई दर देश के दूसरे कई राज्यों की तुलना में अधिक रही।
विज्ञापन


Dehradun: चिंतन शिविर शुरू, स्वास्थ्य क्षेत्र की चुनौतियों के समाधान का रोडमैप बनाएंगे राज्यों के मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमालयी राज्य हिमाचल और जम्मू कश्मीर में उत्तराखंड से कम महंगाई दर आंकी गई है। मई 2023 में उत्तराखंड की महंगाई दर 5.57 प्रतिशत थी, जबकि अप्रैल महीने में 6.04 प्रतिशत रही। दोनों महीनों की तुलना में जून महीने में राज्य की महंगाई दर अधिक है।

शहरी क्षेत्र में अधिक महंगाई

उत्तराखंड के शहरी और कस्बाई क्षेत्रों में महंगाई अधिक है। आंकड़ों के मुताबिक, ग्रामीण क्षेत्र की महंगाई दर 5.55 प्रतिशत रही, जबकि शहरी महंगाई दर 7.75 प्रतिशत आंकी गई।

छह फीसदी से अधिक महंगाई दर वाले राज्य

राज्य महंगाई दर(प्रतिशत में)
तमिलनाडु           6.41
उत्तराखंड           6.32
बिहार                6.16
हरियाणा             6.10

उत्तराखंड इन राज्यों से भी अधिक महंगाई

यूपी                            5.58
हिमाचल प्रदेश              4.33
जम्मू और कश्मीर         2.84
स्रोतः एनएसओ के आंकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed