फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Higher Education Minister Dr. Dhan Singh Rawat met

Dehradun News: महाविद्यालय के प्रयोगशाला सहायक संवर्ग में पदोन्नति की कोई व्यवस्था नहीं

Wed, 27 Dec 2023 12:26 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Higher Education Minister Dr. Dhan Singh Rawat met
Iउत्तराखंड विवि-महाविद्यालय प्रयोगशाला कर्मी संघ ने डॉ. धन सिंह रावत ने मुलाकात कीI
विज्ञापन


उत्तराखंड विवि-महाविद्यालय प्रयोगशाला कर्मी संघ ने मंगलवार को उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मुलाकात की। संघ का चार सदस्ययी प्रतिनिधि मंडल प्रयोगशाला सहायक संवर्ग के पदोन्नति की मांग के संबंध में मिला था। इस दौरान उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने उत्तराखंड विवि-महाविद्यालय प्रयोगशाला कर्मी संघ एवं विभागीय अधिकारियों के साथ अपनी अध्यक्षता में बैठक करने के निर्देश दिए।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग के तहत महाविद्यालयों में कार्यरत प्रयोगशाला सहायक संवर्ग में पदोन्नति की कोई व्यवस्था नहीं है। उच्च शिक्षा निदेशालय, उत्तराखंड की ओर से स्टाफिंग पैटर्न के आधार पर पांच पदीय ढांचे का प्रस्ताव वर्ष 2019 में शासन को भेजा गया था। 2020 में कार्मिक विभाग की ओर से चार पदीय ढांचे को सहमति दी गई। वित्त विभाग ने इस शर्त के साथ सहमति दी कि उक्त प्रस्ताव पर जल्द ही मंत्रिमंडल का अनुमोदन प्राप्त कर लिया जाए। लेकिन उच्च शिक्षा विभाग की ओर से परामर्श अनुसार कार्यवाही न कर इसे दोबारा वेतन विसंगति के क्रम में वित्त विभाग को भेजा गया। जहां वित्त विभाग की ओर से फरवरी 2023 में केवल एक पद, वरिष्ठ प्रयोगशाला सहायक 2800 का मंजूर किया गया। संघ की ओर से इस एक पद की स्वीकृति पर आपत्ति व्यक्त की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed