फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   High Rainfall warning from 26 february to next 24 hours in uttarakhand eight districts

फिर बिगड़ेगा मौसम, मंगलवार से 24 घंटे 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, ओलावृष्टि बढ़ाएगी ठंड

Mon, 25 Feb 2019 08:31 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 25 Feb 2019 08:31 AM IST
विज्ञापन
High Rainfall warning from 26 february to next 24 hours in uttarakhand eight districts
rain in dehradun

उत्तराखंड के आठ जिलों में मंगलवार रात से मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान ओले गिरने और झक्कड़ का भी अनुमान है। मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार मंगलवार रात से अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन


विशेषकर देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, चंपावत और पिथौरागढ़ में ज्यादातर स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। मंगलवार अपराह्न तक भी हल्के बादल छाने का अनुमान है। रात से बारिश और ओलावृष्टि शुरू हो सकती है। 

विज्ञापन

चोटियों पर हिमपात, मैदान में छाए रहे बादल

रविवार को मौसम ने फिर करवट बदल ली। बदरीनाथ, केदारनाथ समेत मुनस्यारी की चोटियों हंसलिंग, राजरंभा, पंचाचूली, नाग्निधुरा, छिपलाकेदार और खलिया में फिर हिमपात होने से निचले इलाकों में ठंड बढ़ गई है। पिथौरागढ़ और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही घने बादल छाए रहे। मुनस्यारी की ऊंची चोटियों में बर्फबारी हुई। निचले इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई है। 

मौसम विज्ञानियों की मानें तो उत्तर पश्चिमी दिशा से हवा चलने के कारण सुबह-शाम ठंड का अहसास हो रहा है, जबकि दोपहर में हवा का रुख दक्षिण पूर्वी या दक्षिण पश्चिमी होने के कारण गर्मी का अहसास हो रहा है।

उधर, सरोवर नगरी में भी दिनभर मौसम का मिजाज बदलता रहा। दोपहर तक धूप खिली तो शाम के वक्त पहाड़ियों से हल्का कोहरा उठने लगा, जिससे ठंड बढ़ गई। उधर, कौसानी व कपकोट के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में फिर से बर्फबारी हुई।

जिले की आपदा प्रबंधन टीम को सचेत रहने की हिदायत दी है। उधर, गढ़वाल के बांसवाड़ा में पहाड़ी से चट्टान टूटने से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे लगभग 13 घंटे अवरुद्ध रहा। केदारनाथ में रविवार को दिनभर हल्की बर्फबारी होती रही। धाम में आधा फीट तक नई बर्फ जम चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed