फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   High Rainfall Alert in uttarakhand for two days All schools will close

उत्तराखंड के सात जिलों में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में बंद रहेंगे स्कूल

Mon, 05 Aug 2019 10:15 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 05 Aug 2019 10:15 AM IST
विज्ञापन
High Rainfall Alert in uttarakhand for two days All schools will close
- फोटो : फाइल फोटो

मौसम विभाग ने अगले दो दिन प्रदेश के सात जिलों में अत्यधिक भारी बारिश की आशंका जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सभी जिलों में एहतियात बरतने को कहा गया है। मौसम विभाग ने चार और पांच अगस्त को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, नैनीताल, पौड़ी और देहरादून में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन


इसके तहत सोमवार सुबह से ही प्रदेशभर के इन जिलों में बादल छाए रहेंगे। अन्य इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर जिला प्रशासन ने सोमवार को उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में प्राइमरी से लेकर इंटरमीडिएट तक के सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है। 

विज्ञापन

जगह-जगह भूस्खलन, कई हादसे

पहाड़ के विभिन्न हिस्सों में मानसूनी बारिश में भूस्खलन की घटनाएं जारी हैं। जिनसे हादसों के साथ ही कई मार्ग भी बंद हो रहे हैं। देवप्रयाग क्षेत्र में ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर रविवार दोपहर साकनीधार के पास भूस्खलन होने से दो वाहनों में सवार 11 लोग बाल-बाल बचे। भूस्खलन के खतरे को भांप वाहनों में सवार लोग पहले ही भाग निकले। 

वहीं, बोल्डर गिरने से दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। सड़क पर मलबा आने से यहां दो घंटे यातायात अवरुद्ध भी रहा। वहीं, उत्तरकाशी जिले में रविवार को यमुनोत्री हाईवे सहित पांच संपर्क मार्ग घंटों अवरुद्ध रहे। चमोली जिले में बदरीनाथ हाईवे पर रविवार को कंचनगंगा का जलस्तर बढ़ने से करीब चार घंटे तक वाहनों की आवाजाही बाधित रही।

हल्द्वानी में शिक्षा विभाग ने अलर्ट जारी किया

हल्द्वानी में मुख्य शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार गुप्ता ने खंड शिक्षा अधिकारियों और उप शिक्षा अधिकारियों को भेजे पत्र में कहा है कि ओलावृष्टि, अति वृष्टि और भारी बारिश की चेतावनी के तहत संवेदनशील स्थानों में भूस्खलन, मार्ग बाधित हो सकता है। 

इसलिए कार्य क्षेत्र में तैनात रहें और मोबाइल खुले रखें ताकि संबंधित शैक्षिक संस्थानों के आसपास आपातकालीन सेवाएं सुलभ कराई जा सकें। इधर, रविवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 34.9 और न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो-दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 22.0 और न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से एक और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed