फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   High Fog And Frost will Affect Uttarakhand Soon 

हो जाएं अलर्ट, लगातार गिर रहा तापमान, कोहरा और पाला अब दिन में भी बढ़ाएगा कड़ाके की ठंड

Sat, 01 Dec 2018 09:11 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 01 Dec 2018 09:11 PM IST
विज्ञापन
High Fog And Frost will Affect Uttarakhand Soon 
कोहरा - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बीते कुछ दिनों के दौरान धूप फीकी पड़ने लगी है। इसके चलते दिन में भी ठंड बढ़ गई है। दिन के अधिकतम तापमान में छह डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि पहाड़ों में धूप की तेजी और गर्मी अभी सामान्य है। 

विज्ञापन


अमूमन नवंबर अंत और दिसंबर शुरुआत से ज्यादातर इलाकों में दिन के तापमान में कमी आने लगती है। मौसम में यह बदलाव साफ देखा जा सकता है। नवंबर अंत में एकाएक तापमान में खासी कमी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


नवंबर के पहले पखवाडे़ में अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास था, वहीं दूसरे पखवाडे़ के अंत तक घटकर 24 डिग्री ही रह गया है।

कोहरा और पाला बढ़ेगा

मौसम केंद्र के अनुसार इस अवधि में न्यूनतम तापमान में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है। रात को ठंड बढ़ी है, लेकिन यह बहुत ज्यादा असामान्य नहीं है। दिन के तापमान में तेजी से कमी हुई है। 

मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार बीतेे कुछ दिनों में तापमान में तेजी से कमी आई है। दिन के समय गर्मी कम होने से अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। अगले कुछ दिनों में कोहरा और पाला बढ़ जाएगा। मैदानी क्षेत्रों में कोहरा और पहाड़ी क्षेत्रों पाला बढ़ने से ठंडक भी बढ़ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed