फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   High court strict on death of horses and mules in Kedarnath and disorder on travel routes, instructions for committee formation

Chardham : केदारनाथ में घोड़ों-खच्चरों की मौत और यात्रा मार्गों पर अव्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट सख्त, कमेटी गठित

Thu, 09 Jun 2022 06:17 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/नैनीताल।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/नैनीताल। Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 09 Jun 2022 06:17 PM IST
सार

चारधाम यात्रा में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के लिए सरकार ने चार सदस्यीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निदेशक डॉ.सरोज नैथानी की अध्यक्षता में समिति बनाई गई है जो यात्रा मार्गों पर तीर्थयात्रियों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण कर सरकार को सुझाव देगी।

विज्ञापन
High court strict on death of horses and mules in Kedarnath and disorder on travel routes, instructions for committee formation
चारधाम यात्रा 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चार धाम यात्रा में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुधार के लिए सरकार ने चार सदस्यीय विशेषज्ञ समिति का गठन कर दिया है। इस बीच हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा मार्गों पर अव्यवस्थाओं और केदारनाथ यात्रा के दौरान घोड़ों-खच्चरों की मौत के मामले में नाराजगी जताते हुए सुरक्षित यात्रा के लिए कमेटी बनाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


चारधाम यात्रा में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के लिए सरकार ने चार सदस्यीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निदेशक डॉ.सरोज नैथानी की अध्यक्षता में समिति बनाई गई है जो यात्रा मार्गों पर तीर्थयात्रियों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण कर सरकार को सुझाव देगी।
विज्ञापन


सचिव स्वास्थ्य राधिका झा ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। समिति में दून मेडिकल कॉलेज के टीबी एवं चेस्ट विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.अनुराग अग्रवाल, कॉर्डियोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ.अमर उपाध्याय, हिमालयन मेडिकल कॉलेज जौलीग्रांट के मेडिसिन विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.नवीन राजपूत सदस्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चारधाम यात्रा संचालन को एक माह का समय पूरा हो गया है। अब तक चारों धामों में 17 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं, जबकि 148 यात्रियों की मौत हुई है। इसे देखते हुए सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं में और सुधार लाने के लिए चार सदस्यीय विशेषज्ञ समिति गठित की है।

जवाब दाखिल करने के निर्देश

चारधाम यात्रा मार्गों पर अव्यवस्थाओं और केदारनाथ यात्रा के दौरान घोड़ों-खच्चरों की मौतों के मामले में हाईकोर्ट ने चारधाम से संबंधित उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग व अन्य जिलाधिकारियों, पशुपालन विभाग और राज्य सरकार को दो सप्ताह में जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। हाईकोर्ट ने सुरक्षित चार धाम यात्रा के लिए एक कमेटी गठित करने के निर्देश भी दिए हैं। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा एवं न्यायमूर्ति आरसी खुल्बे की खंडपीठ ने देहरादून निवासी पशु प्रेमी गौरी मौलखी की याचिका पर सुनवाई के दौरान ये निर्देश दिए। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 22 जून की तिथि नियत की है। 

 

अब तक करीब छह सौ घोड़ों खच्चरों की हो चुकी मौत

नैनीताल। देहरादून निवासी पशु प्रेमी गौरी मौलखी ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा था कि उत्तराखंड के तीर्थ स्थलों में 20000 से अधिक घोड़ों-खच्चरों का इस्तेमाल यात्रियों का सामान ढोने के लिए किया जा रहा है। इनमें से अधिकतर घोड़े-खच्चर बीमार हैं। बेजुबानों पर उनकी क्षमता से अधिक बोझ डाला जा रहा है। अब तक करीब 600 घोड़ों- खच्चरों की मौत हो चुकी है। यात्रा मार्ग पर इन घोड़ों-खच्चरों के स्वास्थ्य की जांच के लिए न ही पशु चिकित्सक हैं और न ही उनके लिए चारा, पानी व छप्पर की कोई उचित व्यवस्था है। यात्रा मार्ग पर आवश्यकता से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने के कारण धक्का लगने का खतरा रहता है। यात्रा मार्ग पर जहा-तहां जानवरों की लीद पड़ी रहती है। इस पर फिसलने से कई यात्रियों की मौत हो चुकी है। याचिकाकर्ता का यह भी कहना था कि यात्रा मार्ग पर जिन घोड़ों-खच्चरों की मौत हो रही है, उनके शवों को नदियों में फेंका जा रहा है। इससे नदियां दूषित हो रहीं हैं। 

ये भी पढ़ें...टिहरी में दर्दनाक हादसा: यूटिलिटी खाई में गिरने से पांच की मौत, वाहन में सवार थे आठ लोग

चार धाम में अब तक हुई तीर्थयात्रियों की मौत

धाम           मृतक संख्या
केदारनाथ        66
बदरीनाथ         34
गंगोत्री            12
यमुनोत्री           36
कुल-             148

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed