{"_id":"595b2eab4f1c1bd55f8b498c","slug":"high-court-said-dgp-will-investigate-missing-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों की गुमशुदगी मामले की जांच पुलिस महानिदेशक खुद करें: हाईकोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों की गुमशुदगी मामले की जांच पुलिस महानिदेशक खुद करें: हाईकोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
Updated Tue, 04 Jul 2017 11:29 AM IST
विज्ञापन
nainital high court
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाइकोर्ट ने गुमशुदगी मामले में डीजीपी को जांच कर रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने के निर्देश देते हुए मामले की अगली सुनवाई के लिए 19 जुलाई की तिथि नियत की है।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। सुभाष नगर ( ज्वालापुर ,हरिद्वार) निवासी धीरेंद्र सिंह ने हाइकोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि उसकी बेटी पिंकी नेगी और उसका छह साल का बेटा मास्टर आदित्य 31 जुलाई 2015 को ज्वालापुर हरिद्वार से गायब हो गए थे।
विज्ञापन
इसकी प्राथमिकी ज्वालापुर हरिद्वार में दर्ज कराई गई थी। पुलिस की ओर उन्हें आज तक नहीं ढूंढा गया। कोर्ट ने आठ मार्च 2016 को इस मामले की जांच कराने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्तर तक के अधिकारी की समिति का गठन करने का आदेश पुलिस महानिदेशक को दिए थे।
विज्ञापन
जांच से संतुष्ट नहीं होने के कारण कोर्ट ने पुलिस महानिदेशक को इस केस की जांच स्वयं कर दो सप्ताह में रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया। मामले की अगली सुनवाई के लिए 19 जुलाई की तिथि नियत की।