फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   High Court Nainital Bench case: all Bar Associations Meeting of Garhwal in Doon regarding public opinion

नैनीताल हाईकोर्ट बेंच मामला: गढ़वाल के सभी बार एसोसिएशन आज दून में जुटेंगे, अधिवक्ताओं का होगा जनमत

Fri, 10 May 2024 11:38 AM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 10 May 2024 11:38 AM IST
सार

दून बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के विरोध के बाद हाईकोर्ट चीफ जस्टिस ने मौखिक आदेश को जनमत के आधार पर पारित करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
High Court Nainital Bench case: all Bar Associations Meeting of Garhwal in Doon regarding public opinion
उत्तराखंड हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाईकोर्ट की बेंच आईडीपीएल में स्थापित होगी या इसके लिए कहीं और उपयुक्त जगह है, इसके लिए अब अधिवक्ताओं का जनमत होगा। जनमत के लिए गढ़वाल मंडल के सभी बार एसोसिएशन के पदाधिकारी शुक्रवार को देहरादून में इकट्ठा होंगे।

विज्ञापन

जनमत में भाग लेने के लिए बार एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के 20 में से 13 सदस्य भी देहरादून पहुंच रहे हैं। यह जानकारी दून बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव शर्मा बंटू ने पत्रकारों को दी। कहा, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के विरोध के बाद हाईकोर्ट चीफ जस्टिस ने मौखिक आदेश को जनमत के आधार पर पारित करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन

कहा, हाईकोर्ट ने बुधवार को मौखिक आदेश दिया था कि हाईकोर्ट की एक बेंच आईडीपीएल ऋषिकेश में स्थापित की जाएगी। यह फैसला आते ही हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने विरोध शुरू कर दिया। इस कारण से हाईकोर्ट ने इस फैसले को होल्ड कर लिया है। दरअसल, हाईकोर्ट का कहना था कि आईडीपीएल हाईकोर्ट की बेंच के लिए उपयुक्त जगह है, लेकिन विरोध के बाद अब उन्होंने इसे जनमत पर छोड़ दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वादकारियों के हितों की रक्षा के लिए जनमत
शर्मा के मुताबिक, हाईकोर्ट ने कहा कि आईडीपीएल के अलावा और कौनसी उपयुक्त जगह है, इसके लिए जनमत सबसे अच्छा तरीका है। ऐसे में अब अगर बात जनमत की आती है, तो अधिवक्ताओं का जनमत वादकारियों के हितों की रक्षा के लिए है। वादकारियों को सुलभ और सस्ता न्याय आईडीपीएल में बेंच स्थापित होने से ही मिलेगा। इसके लिए गढ़वाल की बार एसोसिएशन लंबे समय से मांग करती आ रही हैं।



ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2024: शुभ मुहूर्त में खुले केदारनाथ धाम के कपाट, आज गंगोत्री-यमुनोत्री के द्वार भी खुलेंगे

हाईकोर्ट नैनीताल से शिफ्ट हो इसके लिए तो हाईकोर्ट बार एसोसिएशन भी मांग कर रहा है। सरकार ने हल्द्वानी के गौलापार में भी हाईकोर्ट के लिए जमीन दी है, लेकिन यहां पर पेड़ काटकर भवन बनाया जाना है, जिसके पक्ष में हाईकोर्ट भी नहीं है। लिहाजा, अभी तक के प्रस्तावों के आधार पर आईडीपीएल ऋषिकेश से उपयुक्त स्थान नहीं है। कहा, जनमत में गढ़वाल के सभी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व सचिव शामिल होंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed