फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   High Commissioner of Mauritius meets uttarakhand CM

मारीशस के उच्चायुक्त ने सीएम से की मुलाकात, पर्यटन के क्षेत्र में मारीशस और उत्तराखंड आएंगे साथ

Tue, 04 Jun 2019 12:56 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 04 Jun 2019 12:56 PM IST
विज्ञापन
High Commissioner of Mauritius meets uttarakhand CM

मारीशस से चार धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को प्रदेश सरकार कुछ और रियायतें देगी। इसी तरह, उत्तराखंड से मारीशस जाने वाले यात्रियों को वहां की सरकार भी सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। दोनों पक्ष इस संबंध में जल्द ही एमओयू साइन कर सकते हैं। चार धाम यात्रा पर आए मारीशस के उच्चायुक्त जगदीश गोवर्धन ने सोमवार को सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की और उन्हें मारीशस आने का निमंत्रण दिया। दूसरी तरफ, उच्चायुक्त ने पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के साथ संयुक्त प्रेस कान्फ्रेंस भी की। इस दौरान उन्होंने महाराज का सम्मान भी किया।

विज्ञापन


उच्चायुक्त से मुलाकात के दौरान सीएम ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने तथा चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। केदारनाथ पुनर्निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है। चारधाम ऑलवेदर रोड का कार्य तेजी से किया जा रहा है। हेली सेवाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने मारीशस के लोगों के अपनी जड़ों से जुड़ने के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की। उच्चायुक्त ने विभिन्न पुस्तकें सीएम को भेंट की। इससे पहले, विधानसभा स्थित अपने कक्ष में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और मारीशस के उच्चायुक्त जगदीश गोवर्धन ने संयुक्त प्रेस कान्फ्रेंस की। इस मौके पर महाराज ने बताया कि कुछ दिन पहले ही मारीशस के 80 यात्रियों का दल बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम की यात्रा करने आया है। 200 यात्रियों का दल बहुत जल्द यहां आ रहा है। ऐसे यात्रियों को सरकार जीएमवीएन के गेस्ट हाउसों में ऑन सीजन 30 और ऑफ सीजन में 50 फीसदी की छूट पहले से दे रही है। सुविधाओं को और बढ़ाने के संबंध में विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


तीर्थयात्रियों का आंकड़ा दस लाख के पार पहुंचा
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के अनुसार, चार धाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों की संख्या का आंकड़ा दस लाख के पार चला गया है। अभी तक दस लाख चार हजार 132 यात्रियों ने चार धाम आकर दर्शन किए हैं। सबसे ज्यादा तीन लाख 32 हजार 991 यात्री बद्रीनाथ आए हैं। गंगोत्री में दो लाख, एक हजार 371, यमुनोत्री में दो लाख 10 हजार 752, केदारनाथ में दो लाख 59 हजार 18 यात्रियों ने अभी तक दर्शन किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वच्छ भारत, स्वच्छ गढ़वाल अभियान पांच से
चार धाम यात्रा को देखते हुए पर्यटन विभाग गढ़वाल मंडल के सात जिलों में पांच जून से स्वच्छ भारत, स्वच्छ गढ़वाल अभियान शुरू करने जा रहा है। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के अपर मुख्य कार्याधिकारी सी रविशंकर ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पर्यटन विभाग विभिन्न पक्षों को साथ लेकर इस अभियान को चलाएगा। हर जिले के बीच इस अभियान के जरिये प्रतिस्पर्धा का माहौल तैयार किया जाएगा। विजेता जिले को राज्य स्थापना दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री के स्तर पर पुरस्कार प्रदान भी किया जाएगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कैलास मानसरोवर यात्रा के दौरान कुमाऊं मंडल में भी स्वच्छता को लेकर इस तरह का अभियान शुरू किया जाएगा।


वेडिंग डेस्टिनेशन, अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की फिर बात
प्रेस कान्फ्रेंस में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को त्रिजुगीनारायण, औली के अलावा कई अन्य जगहों को वेडिंग डेस्टिनेशन के तौर पर विकसित करने की बात दोहराई। उन्होंने जौलीग्रांट को अंतरराष्ट्रीय स्तर का हवाई अड्डा बनाने के लिए प्रयास किए जाने की बात पर भी फिर से जोर दिया। प्रेस कान्फ्रेंस में महाराज को उनकी ट्वीन सिटी, स्काई वॉक जैसी योजनाओं और उन पर प्रगति के संबंध में भी सवाल किए गए। महाराज ने दावा किया कि सभी योजनाओं पर धीरे धीरे प्रगति हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed