{"_id":"6931aad561237f61210155f3","slug":"heritage-heli-service-from-doon-to-gauchar-from-december-6-dehradun-news-c-5-drn1043-849409-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: दून से गौचर तक हेरिटेज हेली सेवा छह दिसंबर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: दून से गौचर तक हेरिटेज हेली सेवा छह दिसंबर से
विज्ञापन
- प्रतिदिन दो फ्लाइट चलेंगी, उड़ान योजना के तहत होगी शुरुआत
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। उड़ान योजना के तहत देहरादून से गौचर के बीच हेरिटेज एविएशन की हेली सेवा छह दिसंबर से शुरू होने जा रही है। प्रतिदिन दो फ्लाइट चलेंगी, जिनकी टिकट बुकिंग शुरू हो चुकी है।
छह सीट क्षमता वाले हेलिकॉप्टर से यह हेलि सेवा चलेगी, जिसके तहत देहरादून से नई टिहरी, नई टिहरी से श्रीनगर, श्रीनगर से गौचर तक जाएंगे। इसी प्रकार, वहां से वापस श्रीनगर, श्रीनगर से टिहरी और टिहरी से देहरादून का रूट होगा। पहली फ्लाइट देहरादून एयरपोर्ट से सुबह 10:15 बजे उड़ेगी। इसी प्रकार गौचर से सुबह 11 बजे फ्लाइट उड़ेगी। दूसरी फ्लाइट देहरादून से टिहरी के लिए 2:30 बजे उड़ेगी, इसी प्रकार, गौचर से दूसरी फ्लाइट दोपहर तीन बजे उड़ेगी, जो श्रीनगर, टिहरी होते हुए 3:45 बजे देहरादून पहुंचेगी।