फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   here you celebrate new year

नए साल में धूम मचानी है तो यहां जाएं

Tue, 31 Dec 2013 01:54 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 31 Dec 2013 01:54 PM IST
विज्ञापन
here you celebrate new year

उत्तराखंड में मसूरी, लैंसडौन और अन्य पर्यटन स्थलों पर नए साल के जश्न की तैयारियां जोरों से चल रही है। पहाड़ों की रानी मसूरी में वैसे भी विंटरलाइन कार्निवाल के चलते होटल और बाजार सजे हुए हैं।

विज्ञापन


दो रात और तीन दिन के पैकेज
चहल-पहल बनी हुई है। पर्यटक लगातार आ रहे हैं। होटलों में नए साल के जश्न के लिए कई आकर्षक पैकेज हैं। स्टार केटेगिरी और नॉन स्टार केटेगिरी के होटलों में डांस, डिनर विथ कॉकटेल के पैकेज हैं।
विज्ञापन


मसूरी में होटल वालों ने दो लोगों के लिए डांस, डिनर विथ वाइन दो रात और तीन दिन के पैकेज निकाले हैं।

हालांकि, अब तक की बुकिंग के आधार पर यहां कम ही होटलों में हाउस फुल के बोर्ड टंगे होंगे। मंझोले और छोटे होटलों में इस बार वॉकइन गेस्ट को तीस से चालीस फीसदी तक टैरिफ पर छूट मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष आरएन माथुर का कहना है कि नए साल में वर्किंग डे होने से अभी तक होटलों में मात्र चालीस फीसदी ही एडवांस बुकिंग हुई है।

लैंसडौन
हिल स्टेशन लैंसडौन थर्टी फर्स्ट से एक दिन पहले से ही पर्यटकों की आमद शुरू हो गई है। यहां के सभी होटल, रिजॉर्ट और र्पेइंग गेस्ट फुल हो चुके हैं।

होटल कारोबारियों ने इस बार पर्यटकों को रिझाने के लिए जहां 15 से 25 फीसदी तक डिस्काउंट करने की घोषणा की, वहीं कई होटलों ने दो दिन की बुकिंग के पैकेज में ब्रेक फास्ट से लेकर डिनर फ्री रखा है।

जून की जलप्रलय के बाद यह पहला मौका है जब लैंसडौन पर्यटकों से पैक हो गया है। वर्ष 2013 को गुडबाय और न्यू ईयर की सुबह का वेलकम करने के लिए पर्यटक 30 दिसंबर से ही लैंसडौन का रुख करने लगे हैं।

प्राकृतिक सौंदर्य से लवरेज लैंसडौन में नव वर्ष का जश्न मनाने के लिए दिसंबर के पहले सप्ताह से ही ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई थी।

होटल व्यवसायी अजय ढौंडियाल का कहना कि 80 प्रतिशत बुकिंग ऑनलाइन हुई है, जबकि 20 फीसदी पर्यटकों ने अपने परिजनों और स्वयं यहां पहुंचकर बुकिंग करवाई। हाल यह है कि लैंसडौन और उसके आसपास के गुमखाल, डेरियाखाल, जयहरीखाल, धुलाकोट, घांघलीखाल, हटनिया के सभी 32 होटल और रिजॉर्ट बुक हो चुके हैं।

जिनमें करीब डेढ़ हजार पर्यटकों के रहने की व्यवस्था है। सैलानियों में अधिकतर दिल्ली, मेरठ, जयपुर, सहारनपुर, मुंबई, कोलकाता, सहारनपुर, अहमदाबाद, चेन्नई के हैं। सोमवार सुबह तक सभी होटल, रिजार्ट बुक हो चुके हैं।

फ्लाइट से भी आएंगे ‘बॉन फायर’ का मजा लेने
नए साल के जश्न में शामिल होने के लिए दिल्ली और लखनऊ से टूरिस्ट फ्लाइट से भी पहुंचेंगे। ज्यादातर एयर फ्लाइट्स की टिकटें बुक हो चुकी हैं।

हालांकि किसी भी हवाई सेवा देने वाली कंपनी ने अपनी सेवाओं की संख्या नहीं बढ़ाई है। लेकिन अन्य दिनों की अपेक्षा नए साल के दिन यात्रियों में जबरदस्त इजाफा हुआ है।

नए साल पर देहरादून, मसूरी, धनोल्टी व चकराता बॉन फायर के लिए बेहद चर्चित लोकेशंस है। नए साल में इस जश्न में शामिल होने के लिए जहां लोग ट्रेन और अपने वाहनों से दून पहुंच रहे हैं। वहीं अच्छी खासी संख्या फ्लाइट से भी आएगी।


जौलीग्राउंट एयर पोर्ट अधिकारियों के अनुसार, 30, 31 दिसंबर व 01 जनवरी को अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा यात्री हो सकते हैं।

वहीं कॉनकार्ड ट्रेवल एजेंसी संचालक गौरव माथूर कहते हैं ऐसा नहीं है कि लोग आ ही रहे हैं। उनके ही एजेंसी से लगभग पचास लोगों ने दिल्ली, गोवा और मुंबई की एयर ट्रिप बुक कराई है। इसके मतलब जाने वाली फ्लाइट में भी यात्रियों की संख्या बढ़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed