फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Here's five bucks will get loan

पांच रुपये का भी मिलेगा लोन

Tue, 20 Aug 2013 09:47 PM IST
अमर उजाला, प्रवेश कुमारी, देहरादून
अमर उजाला, प्रवेश कुमारी, देहरादून Updated Tue, 20 Aug 2013 09:47 PM IST
विज्ञापन
Here's five bucks will get loan

फर्ज करें कि रात के12 बजे हैं। आपका मोबाइल फोन सिम रिचार्ज नहीं और आपको किसी अपने से बेहद जरूरी बात करनी है। तो चिंता करने की जरूरत नहीं। आप पांच रुपये का लोन लेकर अपना काम चला सकते हैं।

विज्ञापन


जी हां, दरअसल, प्रीपेड ग्राहकों की सुविधा के मद्देनजर आइडिया, एयरटेल जैसी ज्यादातर मोबाइल कंपनियों ने यह पेशकश दी है। इसके तहत एक विशेष नंबर डायल कर आप कभी भी अपना फोन रिचार्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन


जिस राशि का रिचार्ज आप कराएंगे, उसे बाद में आपकी ओर से होने वाले रिचार्ज से काट लिया जाएगा। यह सुविधा ग्राहकों को बेहद रास आ रही है।

इन नंबरों पर डायल कर ली जा सकती है सुविधा
आइडिया ने अपने ग्राहकों के लिए जहां 53544 डायल पर यह सुविधा उपलब्ध कराई है, वहीं एयरटेल के लोन के लिए-*141* डायल करने के बाद जितनी राशि का लोन चाहिए वह अंक टाइप कर हैश डायल कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटरनेट के विभिन्न प्लान के लिए भी सहूलियत
विभिन्न मोबाइल कंपनियों ने इंटरनेट के विभिन्न प्लान के लिए भी यही सहूलियत दी है। इसके तहत बताया गया नंबर डायल कर दो दिन के लिए 30 एमबी डाटा उधार लिया जा सकता है। इसमें भी पांच रुपये बाद में काट लिए जाएंगे।


अब बता रहे हैं सबको
इस सुविधा का ग्राहक को पता अमूमन तभी चलता है, जब बात करते वक्त फोन में रिचार्ज खत्म हो जाता है और कस्टमर केयर से उसे सूचित किया जाता है कि वह किस तरह से अपनों से बेहद मामूली राशि का रिचार्ज कर बात कर सकता है। अब हम सभी को यह बात बता रहे हैं।
-अमित, प्रीपेड सिम कार्ड विक्रेता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed