Kotdwar: सड़क पर आ धमका हाथियों का झुंड, एक घंटे लगाया जाम, पटाखे छोड़ और हवाई फायर कर जंगल में खदेड़ा
हाथियों के झुंड ने पुलिंडा रोड पर जाम लगा दिया। कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने हाथियों के झुंड को जंगल की ओर खदेड़ा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोटद्वार के पुलिंडा रोड पर हाथियों का झुंड आ धमका। करीब एक घंटे तक हाथियों ने जाम लगाए रखा। आखिर में वन विभाग ने पटाखे छोड़कर और हवाई फायर कर किसी तरह हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा।
रेंजर अजय कुमार ध्यानी ने बताया कि हाथियों के झुंड सड़क पर आने से जाम लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम को मौके पर भेजा गया। पटाखे छोड़कर और हवाई फायर कर हाथियों को जंगल की ओर भेजा गया। किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather Today: बारिश ने मचाई तबाही, एयरपोर्ट में घुसा बाढ़ का पानी, यहां मोर्चा संभालने उतरी SDRF
हाथियों के सड़क पर आ धमकने की ये कोई पहली घटना नहीं है। अक्सर हाथियों के झुंड जंगल से सड़क पर आ जाते हैं। जिस कारण यहां कई बार ट्रैफिक रुक जाता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.