फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Her health deteriorated and 25-year-old Sonam died

Dehradun News: सोनम को गहरा सदमा दे गई तोड़फोड़

Tue, 25 Jun 2024 04:22 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
Her health deteriorated and 25-year-old Sonam died
Iपास की बस्ती में मकान टूटते देखने के बाद बिगड़ी तबीयत, हो गई मौतI
विज्ञापन




पास की बस्ती में हो रही तोड़फोड़ सोनम को गहरा सदमा दे गई। तबीयत बिगड़ी और कुछ ही समय में 25 वर्षीय सोनम की मौत हो गई। सोनम की मौत से उसके पति आकाश पर मानो मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा। सोनम अपने पीछे पांच साल की बेटी और चार माह का बेटा छोड़ गई।



वीर गबर सिंह बस्ती निवासी आकाश ने बताया कि पास की काठबंगला बस्ती में मकान तोड़े जा रहे थे। साथ ही उनकी वीर गबर सिंह बस्ती में पर्चे बांटकर निशान लगाए जा रहे थे। भारी संख्या में पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। यह देखकर सोनम घबराई हुई थी। शाम करीब तीन बजे सोनम ने खाना खाया। इसी दौरान उनकी बस्ती में भी निशान लगाए जाने लगे। इस पर सोनम दूसरी बस्ती में मकानों को टूटते देख रोने लगी। आकाश ने बताया कि सोनम ने घर पर आकर रोते हुए उससे कहा कि अब हम कहां रहेंगे। तो मैंने उसे दिलासा भी दिया कि हम कहीं नहीं जाएंगे, यहीं रहेंगे, लेकिन वह गुमसुम हो गई और अचानक पीछे की तरफ लुढ़क गई। इसके बाद पास ही के एक डॉक्टर को बुलाया।
विज्ञापन


आकाश ने बताया कि डॉक्टर ने सदमे के कारण हार्ट अटैक आने के कारण मौत होने की बात बताई। सोनम की मौत से आकाश की मानो दुनिया उजड़ गई है। उसका कहना है कि मेहनत मजदूरी कर परिवार को किसी तरह पाल रहे थे। अब बच्चों की देखरेख की जिम्मेदारी भी उस पर आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed