फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Hemp Policy of commercial cultivation is not taking off Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand News: परवान नहीं चढ़ रही भांग की व्यावसायिक खेती की नीति, प्रस्ताव को मंजूरी का इंतजार

Thu, 02 Nov 2023 05:51 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 02 Nov 2023 05:51 PM IST
सार

त्रिवेंद्र सरकार के समय प्रदेश में भागं की खेती को बढ़ावा देने की पहल शुरू की गई थीं। वर्तमान में ट्रायल के तौर पर देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर, चंपावत, चमोली, अल्मोड़ा जिले में 36 किसानों को भांग की खेती के लिए आबकारी विभाग की ओर से लाइसेंस जारी किए गए।  लेकिन अभी तक नीति को कैबिनेट से मंजूरी नहीं मिल पाई है।

विज्ञापन
Hemp Policy of commercial cultivation is not taking off Uttarakhand news in hindi
मीटिंग ( प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में भांग (इंडस्ट्रियल हैंप) की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देने के लिए नीति फाइलों में घूम रही है। जिस कारण अभी तक व्यापक स्तर पर इसकी खेती शुरू नहीं हो पाई है। विशेषज्ञों के मुताबिक पर्वतीय क्षेत्रों में जंगली जानवरों की समस्या और सिंचाई की सुविधा न होने के कारण बंजर हो रही भूमि पर भांग की खेती किसानों की आमदनी बढ़ाने का जरिया बन सकती है।

विज्ञापन

वैश्विक स्तर पर औद्योगिक हैंप के बीज और रेशे की काफी मांग है। इसे देखते हुए त्रिवेंद्र सरकार के समय प्रदेश में इसकी खेती को बढ़ावा देने की पहल शुरू की गई थीं। वर्तमान में ट्रायल के तौर पर देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर, चंपावत, चमोली, अल्मोड़ा जिले में 36 किसानों को भांग की खेती के लिए आबकारी विभाग की ओर से लाइसेंस जारी किए गए। उद्यान विभाग और आबकारी विभाग ने मिलकर औद्योगिक हैंप और मेडिकल कैनाबिस नीति का प्रस्ताव किया है।

विज्ञापन

शासन स्तर पर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में नीति के प्रस्ताव को अंतिम रूप देने के लिए कई बैठकें भी हो चुकी है। लेकिन अभी तक नीति को कैबिनेट से मंजूरी नहीं मिल पाई है। जबकि हिमाचल प्रदेश भी भांग की खेती के लिए नीति तैयार कर रहा है। हिमाचल का एक दल अध्ययन के लिए उत्तराखंड का दौरा भी कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

कई देश कर रहे भांग की खेती और व्यापार

उत्तराखंड की जलवायु औद्योगिक भांग की खेती के अनुकूल है। लेकिन अभी हैंप को प्रदेश में व्यावसायिक रूप नहीं मिला है। विश्व के 40 देशों में हैंप की खेती की जा रही है। इसके रेशे और बीज का इस्तेमाल कई उत्पाद और मेडिकल में किया जा रहा है। इसमें प्रमुख देश अमेरिका, कनाडा, जर्मनी, नीदरलैंड, डेनमार्क, चीन, थाईलैंड शामिल हैं।

इनमें होता है इस्तेमाल

हैंप के बीज का इस्तेमाल, स्नैक फूड, अनाज, सूप, चटनी, मसाला, बेकरी, पास्ता, चॉकलेट, पेय पदार्थ, एनर्जी ड्रिंक, जूस बनाने में किया जाता है। इसके अलावा कास्मेस्टिक उत्पाद, रेशे (फाइबर) का टेक्सटाइल, पेपर, ऑटोमोबाइल, फर्नीचर समेत अन्य कई तरह के उत्पाद बनाए जाते हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: यूजीसी सारथी योजना...पौड़ी के तीन युवा बने छात्र राजदूत, देंगे नई शिक्षा नीति की जानकारी

नीति का अंतिम प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है। नीति को मंजूरी मिलने के बाद ही प्रदेश में व्यावसायिक रूप से इंडस्ट्रियल हैंप की खेती की जाएगी। इससे किसानों को आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा। -नृपेंद्र सिंह चौहान, निदेशक, सगंध पौध केंद्र सेलाकुई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed