Hemkund Sahib Yatra: सीएम और राज्यपाल ने ऋषिकेश से श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को किया रवाना, 20 को खुलेंगे कपाट
Hemkund Sahib Yatra 2023 Update: हेमकुंड साहिब यात्रा पर जाने वाले पहले जत्थे में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान के श्रद्धालु शामिल हैं। वहीं, 60 साल से ज्यादा उम्र के बीमार लोग अब हेमकुंड साहिब की यात्रा पर नहीं जा सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हेमकुंड साहिब के लिए सिख श्रद्धालुओं का पहला जत्था आज बुधवार को ऋषिकेश के लक्ष्मणझूला रोड स्थित गुरुद्वारा से रवाना हुआ। पहले जत्थे में करीब 250 यात्री शामिल हुए। राज्यपाल लेफ्टीनेंट जनरल (सेनि.) सरदार गुरमीत सिंह, सीएम पुष्कर सिंह धामी सहित समेत अन्य कई कैबिनेट मत्रियों ने जत्थे को शुभकामनाएं दीं और श्रद्धालुओं को रवाना किया। इससे पहले उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ गुरुद्वारे में अरदास की। हेमकुंड साहिब यात्रा पर जाने वाले पहले जत्थे में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान के श्रद्धालु शामिल हैं।
Hemkund Sahib Yatra: 60 मीटर तक बर्फ के बीच से होकर गुजरेंगे तीर्थयात्री, 20 को खुलेंगे कपाट, तस्वीरें
गुरुद्वारा परिसर में खुला पंजीकरण केंद्र
हेमकुंड यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए पर्यटन विभाग की ओर से लक्ष्मणझूला स्थित गुरुद्वारे में पंजीकरण केंद्र खोल दिया गया है। चारधाम यात्रा के पंजीकरण प्रभारी प्रेमानंद ने बताया कि पंजीकरण केंद्र में तीन काउंटर होंगे। यह केंद्र सुबह पांच बजे से रात दस बजे तक खुले रहेंगे। कर्मचारी यहां दो शिफ्टों में काम करेंगे।
Hemkund Sahib Yatra: 250 श्रद्धालु पहुंचे गोविंदघाट, कपाट खुलने के पहले दिन 2500 यात्रियों को ही जाने की होगी
60 से ज्यादा उम्र वाले बीमार यात्री नहीं जा सकेंगे हेमकुंड साहिब
60 साल से ज्यादा उम्र के बीमार लोग अब हेमकुंड साहिब की यात्रा पर नहीं जा सकेंगे। चमोली जिला प्रशासन की अपील पर गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से ऐसे यात्रियों को ऋषिकेश में रोका जाएगा। हालांकि हेमकुंड साहिब में बर्फ पिघलने के बाद ऐसे यात्रियों को यात्रा पर जाने की अनुमति मिल जाएगी।
गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के प्रबंधक सरदार दर्शन सिंह ने बताया कि वर्तमान में हेमकुंड साहिब जाने के रास्ते में आठ फीट तक बर्फ जमी है। ऐसे में इस समय वहां पर ऑक्सीजन की मात्रा बहुत कम है।
इसके चलते 60 साल से अधिक आयु के ऐसे लोग जो ब्लड प्रेशर, अस्थमा और शुगर की बीमारी से पीड़ित हैं उनको यात्रा पर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके अलावा बच्चों को भी फिलहाल यात्रा पर जाने पर रोक रहेगी। हालांकि बर्फ पिघलने के बाद ये लोग यात्रा पर जा सकते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.