{"_id":"6329ce2f8044545fff1df86e","slug":"hemkund-sahib-yatra-2022-48-pilgrims-from-pakistan-offered-prayers-at-hemkund-sahib","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hemkund sahib Yatra 2022: पाकिस्तान से आए 48 श्रद्धालुओं ने हेमकुंड साहिब में टेका मत्था, आठ बच्चे भी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hemkund sahib Yatra 2022: पाकिस्तान से आए 48 श्रद्धालुओं ने हेमकुंड साहिब में टेका मत्था, आठ बच्चे भी शामिल
Tue, 20 Sep 2022 08:01 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, जोशीमठ
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, जोशीमठ
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 20 Sep 2022 08:01 PM IST
सार
श्रद्धालुओं ने करीब एक घंटे तक गुरुद्वारे में चल रहे सबद कीर्तन में प्रतिभाग किया। उन्होंने हेमकुंड साहिब में भारत और पाकिस्तान में शांति और सद्भावना की कामना की।
विज्ञापन
पाकिस्तान से आए श्रद्धालुओं ने हेमकुंड साहिब में टेका मत्था
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पाकिस्तान के पेशावर से पहुंचे 48 तीर्थयात्रियों के जत्थे ने मंगलवार को पवित्र सरोवर में स्नान करने के बाद हेमकुंड साहिब दरबार में मत्था टेका। हेमकुंड पहुंचने वालों में आठ बच्चे भी शामिल रहे जिन्होंने जो 15 किमी पैदल चलकर यहां पहुंचे। श्रद्धालुओं ने करीब एक घंटे तक गुरुद्वारे में चल रहे सबद कीर्तन में प्रतिभाग किया। उन्होंने हेमकुंड साहिब में भारत और पाकिस्तान में शांति और सद्भावना की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां आध्यात्म के साथ ही प्राकृतिक नजारे मनमोहक हैं। उन्होंने कहा कि सभी तीर्थयात्री पहली बार उत्तराखंड आए हैं। 21 को जत्था गोविंदघाट और 22 को ऋषिकेश के लिए रवाना होगा। गोविंदघाट गुरुद्वारा के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि हर वर्ष पाकिस्तान से संगत हेमकुंड साहिब के दर्शनों के लिए पहुंचती है।