Hemkund Sahib Yatra 2020: यात्रा पर आने के लिए कोविड टेस्ट अनिवार्य, उम्रदराजों से न आने की अपील
- हेमकुंड साहिब जाने के लिए कोविड का आरटीपीसीआर निगेटिव टेस्ट ही मान्य
- एक दिन में गोविंदघाट से 200 तीर्थयात्री ही जा सकेंगे हेमकुंड साहिब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हेमकुंड साहिब की यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर डीएम स्वाति एस भदौरिया ने यात्रा से जुड़े सभी विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। डीएम ने कहा कि कोरोना महामारी को देखते हुए इस बार हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आने वाले हर श्रद्धालु को 72 घंटे पहले कोविड का आरटीपीसीआर टेस्ट कराना अनिवार्य होगा।
ट्रूू नॉट और एंटिजन टेस्ट की रिपोर्ट किसी भी दशा में मान्य नहीं होगी। पीसीआर टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट वाले श्रद्धालुओं को ही यात्रा पर जाने की अनुमति दी जाएगी। एक दिन में अधिकतम 200 श्रद्धालुओं को ही गोविंदघाट से हेमकुंड जाने की अनुमति मिलेगी।
चार सितंबर को सुबह दस बजे हेमकुंड साहिब के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। यात्रा लगभग एक महीने और 5 दिनों तक चलेगी। यात्रा के दौरान गुरुद्वारों में शारीरिक दूरी, मास्क पहनना एवं कोविड के सभी नियमों का पालन करना अनिवार्य रहेगा।
उम्र दराज श्रद्धालु यात्रा पर न आएं
डीएम ने सुरक्षित व सुगम यात्रा के लिए पेयजल, विद्युत, संचार, स्वास्थ्य, सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों की बैठक ली और यात्रामार्ग व पड़ावों में सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान बताया गया कि यात्रा के पैदल मार्ग पर डेंजर स्थानों को ठीक किया जा रहा है।
गोविंदघाट से पुलना तक सड़क सुचारु है। इस बार यात्रा मार्ग पर घोड़े-खच्चर की व्यवस्था नहीं होगी। इस पर डीएम ने गुरुद्वारा प्रबंधन को बाहर से आने वाले उम्र दराज श्रद्धालुओं को यात्रा पर न आने की सलाह देने को कहा, जिससे यात्रा के दौरान कोई समस्या न आए।
बैठक में पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान, अपर जिलाधिकारी एमएस बर्निया, एसडीएम अनिल कुमार चनियाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी जीएस राणा, गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह मौजूद थे।