फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Hemkund sahib yatra 2019 Snow melted on route now pilgrims may go on horse

हेमकुंड साहिब में आस्था पथ से पिघली बर्फ, अब तीर्थयात्री घोड़े-खच्चर से कर सकेंगे यात्रा

Mon, 08 Jul 2019 10:19 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 08 Jul 2019 10:19 AM IST
विज्ञापन
Hemkund sahib yatra 2019 Snow melted on route now pilgrims may go on horse
हेमकुंड साहिब यात्रा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

हेमकुंड साहिब के दर्शनों के लिए अब श्रद्धालु घोड़े से जा सकेंगे। अभी तक आस्था पथ पर बर्फ जमी होने के कारण अटलाकुड़ी पर ग्लेशियर प्वाइंट से हेमकुंड (दो किमी) तक तीर्थयात्रियों को पैदल ही सफर करना पड़ रहा था। लेकिन अब बर्फ पिघलने से हेमकुंड तक घोड़े-खच्चरों की आवाजाही सुचारु हो गई है।

विज्ञापन


इस बार हेमकुंड साहिब में अत्यधिक बर्फबारी होने से अभी तक भी यहां बर्फ पूरी तरह से नहीं पिघली है। हेमकुंड साहिब में अभी भी करीब तीन फीट तक बर्फ जमी हुई है। ग्लेशियर प्वाइंट अटलाकुड़ी में भी कई जगहों पर हिमखंड पसरे हुए हैं।

विज्ञापन

एक जून को हेमकुंड साहिब के कपाट खुले थे। तब यहां आस्था पथ  पांच फीट तक बर्फ से ढका हुआ था। सेना के जवानों ने बर्फ को काटकर तीर्थयात्रियों के लिए रास्ता बनाया था। अटलाकुंडी से हेमकुंड साहिब तक घोड़े-खच्चरों की आवाजाही भी नहीं हो पा रही थी।

अब तापमान बढ़ने से हिमखंड और रास्ते की बर्फ पिघल गई है। हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि हेमकुंड साहिब तक घोड़े-खच्चरों की आवाजाही शरू हो गई है। अभी तक दो किलोमीटर पैदल सफर करने में कई तीर्थयात्रियों को दिक्कतें हो रही थी। अभी तक 174449 तीर्थयात्री हेमकुंड साहिब के दर्शन कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed