फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   hemkund sahib double murder case new Revealing

डबल मर्डर के बाद पुलिस चौकी में ही गाड़ी कर हुआ फरार, देखती रह गई पुलिस

Wed, 31 May 2017 05:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कर्णप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, कर्णप्रयाग Updated Wed, 31 May 2017 05:25 PM IST
विज्ञापन
hemkund sahib double murder case new Revealing

सोमवार रात्रि को गोविंद घाट में हुए डबल मर्डर में आरोपी माना जा रहा है कि जसवीर कार को बदरीनाथ हाईवे पर पुलिस चौकी के सामने कार खड़ी कर फरार हो गया।

विज्ञापन


लेकिन पुलिस को इसकी भनक नहीं लग सकी। आरोपी सुबह साढ़े छह बजे कार को पुलिस चौकी के सामने खड़ी कर चुका था। लेकिन पुलिस को डेढ़ बजे जाकर पता लगा।

ऐसे में पुलिसिया कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि चमोली पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीमें गठित कर आरोपी की धरपकड़ शुरू कर दी गई है। सोमवार रात्रि को गोविंद घाट के एक होटल में जसविंदन और सिमरन का गला रेतकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन


जिसमें जसविंदर का पति जसवीर पुत्र बचित्र सिंह को आरोपी माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार हत्या के बाद सुबह चार बजे जसवीर होटल से अपनी कार से फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रूट पर नहीं कोई सीसीटीवी कैमरा

hemkund sahib double murder case new Revealing

जिसकी जानकारी पुलिस को सुबह सात बजे लगी। जिस पर पुलिस ने सभी थानों और चौकियों में सूचना देकर अलर्ट रहने के निर्देश दिए। अलर्ट पर कर्णप्रयाग कोतवाली पुलिस भी हाईवे पर वाहनों की चेकिंग में लग गई।

और दोपहर डेढ़ बजे करीब पुलिस को आरोपी का वाहन बदरीनाथ चौकी के सामने खड़ा मिला। पुलिस के अनुसार वाहन सुबह करीब साढ़े छह बजे से यहां खड़ा था। थाना प्रभारी एसडी जमलोकी ने बताया कि सूचना मिलने पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।

जिस पर पुलिस चौकी के आगे खड़ा वाहन आरोपी का पाया गया। जमलोकी ने बताया कि कार अभी लॉक है और कार में क्या है इसका पता नहीं लग पाया है। आरोपी द्वारा जहां कार खड़ी की गई है वहां सीसीटीवी कैमरा भी नहीं लगा है।

जिससे आरोपी कब पहुंचा, कहां गया और कार में कितने लोग थे यह पता करना मुश्किल भरा साबित हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed