{"_id":"5d8b6e278ebc3e015d44c7b1","slug":"hemkund-sahib-doors-will-close-on-10th-october-for-winters-in-yatra-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 अक्टूबर को बंद होंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, दो लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 अक्टूबर को बंद होंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, दो लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
Thu, 26 Sep 2019 10:16 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 26 Sep 2019 10:16 AM IST
विज्ञापन
हेमकुंड साहिब
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेमकुंड साहिब के कपाट 10 अक्टूबर को शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। इस वर्ष अभी तक दो लाख 67 हजार श्रद्धालु हेमकुंड साहिब के दर्शन कर पवित्र सरोवर में स्नान कर चुके हैं। इन दिनों हेमकुंड साहिब में मौसम सुहावना बना हुआ है।
विज्ञापन
हेमकुंड साहिब के कपाट एक जून को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए थे। अधिक बर्फबारी होने के कारण शुरुआत के एक माह तक तीर्थयात्रियों को आस्था पथ पर दुश्वारियों का सामना करना पड़ा, लेकिन जुलाई माह से मौसम अनुकूल होने पर हेमकुंड में जमकर तीर्थयात्री उमड़े।
विज्ञापन
यात्रा के पहले दिन ही हेमकुंड के दर्शनों को दस हजार तीर्थयात्री पहुंचे। इस बार पाकिस्तान के तीर्थयात्रियों के भी तीन जत्थे हेमकुंड साहिब के दर्शनों को पहुंचे। गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि दस अक्टूबर को हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन