{"_id":"5cd91f30bdec2206fe060ca3","slug":"hemkund-sahib-devotee-will-go-from-tunnel-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेमकुंड में अभी भी दस फीट बर्फ, तीन मीटर तक बर्फ की टनल से गुजरेंगे श्रद्धालु ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेमकुंड में अभी भी दस फीट बर्फ, तीन मीटर तक बर्फ की टनल से गुजरेंगे श्रद्धालु
Mon, 13 May 2019 01:09 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 13 May 2019 01:09 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों को तीन मीटर तक बर्फ की टनल से गुजरना पड़ेगा। हेमकुंड साहिब में दस फीट तक बर्फ जमी हुई है। एक जून को कपाट खुलने तक आस्था पथ से पूरी बर्फ को हटाया जाना आसान नहीं है, लिहाजा तीर्थयात्रियों को गुरुद्वारे तक पहुंचने के लिए लगभग तीन मीटर तक बर्फ की टनल से गुजरना पड़ेगा।
विज्ञापन
हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा आगामी एक जून से शुरू होगी। यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले गुरुद्वारों में यात्रा की तैयारियां पूरे जोरशोर से चल रही हैं। हेमकुंड साहिब आस्था पथ अभी भी तीन किलोमीटर तक बर्फ में ढका हुआ है। यहां सेना के जवानों द्वारा बर्फ हटाने का काम किया जा रहा है। हेमकुंड साहिब में अभी भी दस फीट तक बर्फ जमी होने से सेना के जवानों और सेवादारों को कड़ाके की ठंड में भी पसीना बहाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
हेमकुंड साहिब परिसर में बर्फ हटाने का काम भी जोरों पर चल रहा है, लेकिन हेमकुंड क्षेत्र में लगातार मौसम खराब होने से यात्रा शुरू होने तक पूरी तरह से बर्फ हटाना मुश्किल बना हुआ है। इसे देखते हुए अब हेमकुंड गुरुद्वारे तक पहुंचने के लिए करीब तीन मीटर तक बर्फ को काटकर टनल बनाई जा रही है, जिससे गुजर कर तीर्थयात्री गुरुद्वारे में मत्था टेकने पहुंचेंगे। हेमकुंड सरोवर भी अभी तक पूरी तरह से बर्फ में जमा हुआ है।
विज्ञापन
गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि इस वर्ष हेमकुंड में अत्यधिक बर्फ जमी होने से यात्रा व्यवस्था सुचारु करने में दिक्कतें आ रही हैं। हेमकुंड गुरुद्वारे तक पहुंचने के लिए करीब तीन मीटर की बर्फ की टनल बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि हेमकुंड क्षेत्र में अभी भी मौसम लगातार खराब हो रहा है, जिससे बर्फ हटाने में सेना के जवानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।