{"_id":"406a0839eabbb79e0b7e02bf30babe36","slug":"hemkund-and-chardham-yatra-update-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेमकुंड समेत पांचों धाम की यात्रा शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेमकुंड समेत पांचों धाम की यात्रा शुरू
अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Mon, 04 Aug 2014 08:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेमकुंड साहिब समेत पांचों धाम की यात्रा के लिए सोमवार से दोबारा बायोमैट्रिक रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए। सोमवार को यात्रा रूट पर बायोमैट्रिक केंद्रों से 108 यात्रियों ने पंजीकरण कराया। पहाड़ों पर भारी बारिश और भूस्खलन के चलते पांचों धाम की यात्रा बाधित चल रही थी।
विज्ञापन
यात्रियों का पंजीकरण शुरू
रविवार को बदरीनाथ और गंगोत्री के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बंद थी, जबकि केदारनाथ, यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब के लिए रजिस्ट्रेशन जारी रहे थे।
सोमवार को पर्यटन विभाग के निर्देश पर त्रिलोक सिक्योरिटी सिस्टम कंपनी ने सभी धामों के लिए यात्रियों का पंजीकरण शुरू कर दिया।
सूचना अधिकारी प्रेमानंद ने बताया कि ऋषिकेश से दो, हेमकुंड गुरुद्वारा से 73, गुप्तकाशी से चार, गोविंदघाट से 15, सोनप्रयाग से 11 और पाखी, केदारनाथ और बदीरनाथ में एक-एक यात्री ने पंजीकरण कराया है। यात्रा के लिए फिलहाल पंजीकरण जारी रहेंगे।
विज्ञापन
निर्भय, निसंकोच करें यात्रा
गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट ने संगत से निर्भय और निसंकोच यात्रा करने की अपील की है। ट्रस्ट प्रबंधक सरदार दर्शन सिंह ने कहा कि यात्रा मार्ग पर ट्रस्ट सभी सुविधाएं मुहैया करवा रहा है। विश्राम, भोजन, स्वास्थ्य संबंधी सभी सुविधाएं मुफ्त दी जा रही हैं। यात्रा 10 अक्तूबर तक चलेगी।
विज्ञापन