फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Helpline numbers issued for residents of Uttarakhand stranded in Gulf countries

Dehradun News: खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंडवासियों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

Sat, 28 Mar 2026 07:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
Helpline numbers issued for residents of Uttarakhand stranded in Gulf countries
- विशेष सचिव गृह निवेदिता कुकरेती को बनाया गया नोडल
विज्ञापन


- खाड़ी देशों, मध्य पूर्व एशिया के देशों में फंसे लोगों को मिलेगी मदद

अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। सरकार ने वर्तमान में खड़ी देशों और मध्य पूर्व एशिया के देशों में पैदा हालात के मद्देनजर वहां रह रहे उत्तराखंडवासियों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है। इसके लिए विशेष सचिव गृह निवेदिता कुकरेती को नोडल अफसर बनाया गया है।
मुख्य सचिव आनंदबर्द्धन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, खाड़ी देशों और मध्यू पूर्व एशिया के देशों (सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, कुवैत, ईरान, इजराइज, ओमान आदि) में वर्तमान हालातों के मद्देनजर निवासरत, कार्यरत या फंसे हुए उत्तराखंड के नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर 9411112792 जारी किया गया है। विदेश मंत्रालय और संबंधित भारतीय दूतावासों से समन्वय करते हुए सरकार उनकी मदद करेगी।
विज्ञापन

मोबाइल नंबर के अलावा ई-मेल dgc-police-ua@nic.in पर भी संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करते समय परिजनों को अपने संबंधित का नाम, पिता का नाम, देश का नाम जहां फंसे हों, पासपोर्ट नंबर, मोबाइल नंबर, व्हाट्सएप नंबर, ई-मेल पता, विदेश में संपर्क न होने की दशा में वैकल्पिक व्यक्ति का नाम, पता, मोबाइल नंबर, ई-मेल, संबंधित व्यक्ति का उत्तराखंड में पूरा पता, यहां संपर्क के लिए व्यक्ति का नाम, पता, मोबाइल नंबर, ई-मेल आदि की जानकारी देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed