उत्तरकाशी बस हादसा: इन हेल्पलाइन नंबरों पर लें अपनों की जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोत्री से हरिद्वार जा रही इंदौर (मध्यप्रदेश) के यात्रियों की मिनी बस गंगोत्री हाईवे पर नालूपानी के पास गहरी खाई में गिरकर भागीरथी नदी में समा गई। हादसे में 22 लोगों की मौत की सूचना है।
गढ़वाल आयुक्त विनोद शर्मा और डीआईजी पुष्पक ज्योति ने बताया कि उत्तरकाशी के डीएम और एसएसपी के अलावा एसडीआरएफ, फायर सर्विस की टीम आस्का लाइट के साथ राहत बचाव में जुटी है। उन्होंने बताया कि हेल्प लाइन नंबर भी जारी कर दिए गए है। इन पर कॉल कर आप अपनों की जानकारी ले सकते हैं।
बता दें कि मंगलवार को मिनी बस से हरिद्वार लौट रहा था, तभी देर शाम करीब पौने छह बजे गंगोत्री हाईवे पर नालूपानी के पास चालक के नियंत्रण खो देने से बस 300 मीटर गहरी खाई में गिरने के बाद भागीरथी नदी में समा गई।
हेल्प लाइन नंबर
सूचना मिलते ही धरासू पुलिस, एसडीआरएफ, आईटीबीपी की टीम रेस्क्यू के लिए मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर खाई काफी गहरी होने से रेस्क्यू कर पाना संभव नहीं होने पर टीम सराली-मरगांव वाले रास्ते से नदी के दूसरे छोर पर पहुंची।
यहां से जवान किसी प्रकार रस्सों के सहारे नदी के बीच पहुंचे। फिर घायलों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू करने का काम शुरू हुआ। रात तक कुल सात घायलों को रेस्क्यू कर चिन्यालीसौड़ सीएचसी पहुंचाया गया। इनमें तीन महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं।
जिला नियंत्रण कक्ष-9411112976,
एसपी उत्तरकाशी-9411112737
डीआईजी आफिस-0135, 2716201