देहरादून। श्री दिगंबर जैन समाज की ओर से मुनि श्री 108 सौरभ सागर महाराज का 49वां परोपकारिक दिवस (जन्मदिवस) मंगलवार को श्रद्धा व उत्साह से मनाया गया। इस मौके पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर में दिव्यांगों को निशुल्क कृत्रिम अंग भी बांट गए।
गांधी रोड स्थित एक भवन में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट एवं विशिष्ट अतिथि उपाध्यक्ष नरेश बंसल ने किया। कार्यक्रम में मुनि सागर ने कहा कि जो परोपकारी कार्य हम राजनीति में रहकर कर सकते हैं वे कार्य अन्य जगह रहकर नहीं किए जा सकते हैं। इसी मौके पर कौलागढ़ में सौरभ सागर के नाम से सिलाई केंद्र का उद्घाटन विधायक हरबंस कपूर ने किया। इसके अलावा शिविर में डॉ. सुमिता प्रभाकर समेत अन्य डॉक्टरों ने दिव्यांगों की जांच पर उन्हें कृत्रिम अंग प्रदान किए गए। साथ ही 22 अक्टूबर को जन्म लेने वाली कन्याओं के नाम 5100 की एफ डी और सरकारी स्कूल में छात्रों को स्वेटर व खाद्य सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर संदीप जैन, अमित जैन, मधु जैन, विशाल गुप्ता, पूर्णिमा जैन, एसके जैन, शशि जैन, विनय जैन, सुनील जैन, संजय जैन, आशीष जैन, सीमा जैन, मंजू जैन आदि लोग उपस्थित रहे ।