{"_id":"630a8528724bbc122216cb93","slug":"helping-the-injured-in-an-accident-city-news-drn4210768167","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में घायल की मदद करने वाले को 25 हजार तक का इनाम देगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना में घायल की मदद करने वाले को 25 हजार तक का इनाम देगी पुलिस
विज्ञापन
दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करने वाले को पुलिस 25 हजार रुपये तक का इनाम देगी। इसके लिए विभिन्न बिंदुओं पर मदद के काम को परखा जाएगा। इसके बाद ही अलग-अलग स्तरों पर इनाम दिया जाएगा। इनाम प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी में दिया जाएगा। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि मदद करने वाले व्यक्ति विभिन्न स्तरों पर एक निर्धारित प्रारूप में अपनी जानकारी भेज सकते हैं।
इन बिंदुओं पर परखा जाएगा
सड़क दुर्घटना में घायल किसी व्यक्ति को प्राथमिक चिकित्सा देना।
व्यक्ति का राहत व बचाव कार्य कर समय से अस्पताल पहुंचाना।
एंबुलेंस की उपलब्धता न होने की स्थिति में निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाना।
घायल की आर्थिक रूप से मदद करना, दुर्घटना की रोकथाम के प्रयास में प्रभावी योगदान।
इस योजना के बारे में विज्ञापन, सोशल मीडिया व प्रिंट मीडिया में प्रचार प्रसार करना।
इन स्तरों पर दिया जाएगा इनाम
डीजीपी : प्रथम 25 हजार, द्वितीय 10 हजार और तृतीय पुरस्कार पांच हजार रुपये का होगा।
यातायात निदेशक : प्रथम पांच हजार, द्वितीय तीन हजार और तृतीय दो हजार रुपये।
एसएसपी : प्रथम पुरस्कार तीन हजार रुपये, द्वितीय दो हजार रुपये और तृतीय एक हजार रुपये।
ऐसे करें आवेदन
पुरस्कार लेने के लिए निर्धारित प्रारूप में सीधे पुलिस मुख्यालय को भेजा जा सकता है। इसके अलावा जिले के यातायात कार्यालय, पुलिस अधीक्षक यातायात, एसएसपी और यातायात निदेशालय को व्हॉट्सएप, ई-मेल, सोशल मीडिया, डाक और खुद आकर भी दे सकते हैं।