फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Helipad will be built in every vibrant village breakfast tourism will get a boost Chamoli Uttarakhand news

Uttarakhand News: प्रदेश में हर वाइब्रेंट विलेज में बनेगा हेलीपैड, ब्रैकफॉस्ट टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा

Wed, 21 Jun 2023 11:46 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 21 Jun 2023 11:46 AM IST
सार

मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों से कहा कि वाइब्रेंट विलेज के तहत क्षेत्र में अटल स्कूलों की शुरुआत की जाए। पर्यटन की दृष्टि से इन गांवों में और क्या-क्या गतिविधियां शुरू की जा सकती हैं, इस दिशा में भी कार्य किया जाए।

विज्ञापन
Helipad will be built in every vibrant village breakfast tourism will get a boost Chamoli Uttarakhand news
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के सीमांत जिलों में प्रत्येक वाइब्रेंट विलेज में हेलीपैड बनेगा। साथ ही इन गांवों में ब्रैकफॉस्ट टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाएगा। मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने उत्तरकाशी और चमोली के जिलाधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से योजना बनाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

राज्य सचिवालय में आयोजित बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि जिलाधिकारी अपने जिलों में वाइब्रेंट विलेज में जाकर देखें कि किन-किन सेवाओं की सख्त आवश्यकता है। कहा, वाइब्रेंट विलेज के तहत क्षेत्र में अटल स्कूलों की शुरुआत की जाए। पर्यटन की दृष्टि से इन गांवों में और क्या-क्या गतिविधियां शुरू की जा सकती हैं, इस दिशा में भी कार्य किया जाए।

विज्ञापन

उन्होंने वाइब्रेंट विलेज के लिए योजनाओं को प्राथमिकता पर लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन गांवों में बिजली, पानी, सड़क, अस्पताल आदि की उपलब्धता अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Dehradun: 'मेरी वजह से सब परेशान हैं'...लिखकर फांसी पर झूल गई महिला, सुसाइड नोट में पति से मांगी माफी

ऐसी योजनाएं बनाएं ताकि लोगों को मिले रोजगार

मुख्य सचिव ने कहा, इन गांवों के लिए योजनाएं इस प्रकार से तैयार की जाएं कि स्थानीय लोगों को रोजगार प्राप्त हो सके। इन क्षेत्रों में बुग्याल और ट्रैकिंग रूट्स को विकसित कर क्षेत्रवासियों को रोजगार से जोड़ा जा सकता है। उन्होंने कौशल विकास विभाग को क्षेत्र के युवाओं को कई ट्रेड्स में निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान करने के भी निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed