{"_id":"67d526a110b27f5079edf2846643a9ba","slug":"helicopter-service-to-kedarnath","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैदल ही नहीं, उड़कर भी जा सकेंगे केदारनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैदल ही नहीं, उड़कर भी जा सकेंगे केदारनाथ
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 11 May 2014 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारनाथ धाम के लिए 12 मई से हेलीकाप्टर सेवा शुरू करने की तैयारी पूरी हो गई। लिमचोली और केदारनाथ में हेलीपैड का निरीक्षण कर डीजीसीए से उड़ान संबंधी सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होने से श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी। सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम के लिए नवनिर्मित मार्ग से पैदल 22 किलोमीटर चलने के बजाए हेली सर्विसेज से जाना आसान रहेगा।
विज्ञापन
पवन हंस के दो हेलीकॉप्टर भरेंगे उड़ान
पवन हंस लिमिटेड के दो हेलीकॉप्टर सोमवार से हवाई सेवाएं शुरू कर देंगे। अगर जरूरत महसूस हुई तो सरकार अन्य कई कंपनियों को हेलीकॉप्टरों की संख्या बढ़ाने के लिए आमंत्रित कर सकती है।
विज्ञापन
लिमचोली के अलावा देहरादून से भी हेलीकॉप्टर सर्विस फाटा तक की ली जा सकती है, जहां से केदारनाथ के लिए उड़ान भरी जाएगी। पवन हंस ने हेलीकॉप्टर सेवा के लिए आनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है।
इस बार हेलीकॉप्टर सेवाओं को किराया दर कम रखे जाने का बात सरकार कर रही है। सरकार की तरफ से इसके लिए रियायत का प्रावधान पहले से किया गया है। सीएम हरीश रावत ने बताया कि लिमचोली से हेलीकॉप्टर सेवा सोमवार से शुरू की जा रही है।
चार धाम यात्रा मार्ग में होगा और सुधार
सीएम हरीश रावत ने कहा कि विपरीत प्राकृतिक परिस्थितियों में चार धाम यात्रा शुरू किया गया है। चार धाम यात्रा के लिए सड़कों के पुनर्निर्माण और बेहतर बनाने का कार्य जारी रहेगा।
रावत ने कहा कि चारधाम यात्रा दुनिया भर में आस्था का केंद्र है, जिसपर प्रदेश की आर्थिकी व स्थानीय लोगों की आजीविका टिकी है। सरकार ने यात्रा के महत्व को ध्यान में रखकर विपरीत हालात में दिन रात पुनर्निर्माण कार्य किया है।
उन्होंने कहा कि आज स्थिति यह है कि श्रद्धालु केदारनाथ सहित सभी जगह पहुंच रहे हैं। अगले एक से दो वर्ष के भीतर यात्रा अपने पूर्व के वैभव को प्राप्त कर लेगी।