{"_id":"5b928888867a557fe25362bb","slug":"helicopter-service-start-again-for-kedarnath-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: केदारनाथ यात्रा के लिए तीन हेली कंपनियों की फिर शुरू की हेलीकॉप्टर सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: केदारनाथ यात्रा के लिए तीन हेली कंपनियों की फिर शुरू की हेलीकॉप्टर सेवा
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Sat, 08 Sep 2018 09:47 AM IST
विज्ञापन
helicopter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारनाथ धाम के लिए तीन हेली कंपनियों ने दोबारा से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू कर दी है, लेकिन शुक्रवार को दिनभर रुक-रुककर होती हल्की बारिश व कोहरे के कारण हेलीकॉप्टर पूरे दिनभर नियमित उड़ान नहीं भर सके।
विज्ञापन
केदारनाथ के कपाट खुलने पर नौ हेली कंपनियों ने धाम के लिए अपनी हेली सेवाएं शुरू की थी, लेकिन मानसून सीजन शुरू होते ही जून अंत तक हेलीकॉप्टर सेवा बंद हो गई थी। साथ ही पैदल यात्रा भी कम हो गई थी।
विज्ञापन
अब पुन: हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होने के कारण यात्रा के फिर से गति पकड़ने की उम्मीद बढ़ गई है। हेलीकॉप्टर सेवा के नोडल अधिकारी सुरेंद्र पंवार ने बताया कि आर्यन, एरोक्राप्ट और हिमालन हेली कंपनी ने अपनी सेवा शुरू कर दी है। पवनहंस भी जल्द केदारनाथ के लिए सेवा शुरू करेगी। कंपनी का हेलीकॉप्टर एक-दो दिन में केदारघाटी पहुंच जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन