फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   helicopter service make business down in kedarnath valley.

पढ़िए, कैसे हेली सेवा ने किया केदारघाटी का कारोबार आधा

Fri, 07 Aug 2015 08:14 AM IST
ब्यरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Fri, 07 Aug 2015 08:14 AM IST
विज्ञापन
helicopter service make business down in kedarnath valley.

केदारनाथ के लिए संचालित हेलीकॉप्टर सेवा का केदारघाटी के बाजारों पर भी असर पड़ा है। फाटा, सोनप्रयाग और गौरीकुंड तक ये यात्री नहीं पहुंच रहे हैं। इससे कारोबारियों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। बाबा केदार के दर्शन करने वाले 52 हजार श्रद्धालु हेलीकॉप्टर से पहुंचे हैं।

विज्ञापन


आपदा के बाद इस वर्ष केदारनाथ की यात्रा को लेकर एक नया उत्साह दिखाई दिया। 24 अप्रैल से 29 अप्रैल तक केदारनाथ पहुंचने वाले यात्री पैदल रास्ते से धाम पहुंचे। इसका लाभ गुप्तकाशी, फाटा, सोनप्रयाग, गौरीकुंड और पैदल यात्रा मार्ग के पड़ावों पर खुली दुकानों को मिला। इस दौरान दस हजार के अधिक यात्री पहुंचे।
विज्ञापन


30 अप्रैल से शुरू हुई हवाई सेवा के बाद से फाटा, सोनप्रयाग, गौरीकुंड और पैदल पड़ाव की दुकानें, पैदल यात्रा पर ही निर्भर रह गई।

55 हजार यात्री हेलीकॉप्टर से पहुंचे, 52 हजार पैदल

helicopter service make business down in kedarnath valley.

1 मई से 5 अगस्त तक तक हेलीकॉप्टर से 55 हजार से अधिक यात्री पहुंचे। जबकि पैदल रास्ते से 52 हजार पहुंचे।

सोनप्रयाग में व्यवसायी मुकेश गोस्वामी का कहना है कि इस वर्ष कपाट खुलने के बाद से यात्रा से व्यवसाय को भी गति मिली। लेकिन हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होने से 30 से 40 प्रतिशत व्यवसाय में गिराव आई।

गौरीकुंड के नरोत्तम गोस्वामी का कहना है कि गौरीकुंड को इस यात्रा से जो उम्मीदें थी, वह शुरू के पांच दिन तक फलीभूत होती दिखी। लेकिन हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होने से कम संख्या में यात्री पहुंचे। होटल, लॉज, रेस्टोरेंट को भी अपेक्षाकृत 20 से प्रतिशत कम बुकिंग मिली।

घोड़ा, खच्चर, डंडी-कंडी से लेकर चाय की दुकान से लेकर ढाबे पर भी असर पड़ा। गुप्तकाशी के व्यापार संघ अध्यक्ष प्रेम सिंह नेगी बताते हैं कि अंधाधुंध हेलीकॉप्टर की उड़ान ने स्थानीय व्यवसाय प्रभावित हुआ है। हेलीकॉप्टर के कारण केदार की यात्रा करने वाला यात्री बाजारों में नहीं पहुंच रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed