फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Heavy traffic jam on Doon-Delhi Expressway over the weekend vehicles stranded for several hours

Uttarakhand: वीकेंड पर दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर भीषण जाम, फंसे रहे वाहन, घंटों में पूरा हुआ 20 मिनट का सफर

Sat, 13 Jun 2026 11:56 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Sat, 13 Jun 2026 11:56 PM IST
सार

 वीकेंड के दौरान दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर भारी जाम लगने से वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति यह रही कि जो सफर 20 मिनट में पूरा होता है, वह घंटों में पूरा हो सका।

विज्ञापन
Heavy traffic jam on Doon-Delhi Expressway over the weekend vehicles stranded for several hours
दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर जाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

वीकेंड पर शनिवार को दून से लेकर यूपी तक भीषण जाम लगा रहा। दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर कई घंटे तक दून की ओर जाने वाले वाहन चालक परेशान रहे। जाम इतना था कि दून के आशारोड़ी से लेकर यूपी के हिस्से में एक्सप्रेसवे तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। पर्यटकों से लेकर हर कोई जाम में फंसा रहा। हाल ये रहा है कि 20 मिनट में पूरा होने वाले सफर में घंटे लग गए।

विज्ञापन

शनिवार को देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर वाहनों का काफी दबाव रहा। हाल ये रहा कि सुबह के समय से ही एक्सप्रेसवे पर जाम की स्थिति बन गई। देखते ही देखते यूपी के हिस्से से लेकर देहरादून तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। दरअसल, इस समय एलिवेटेड रोड पर चट्टान हटाने का भी काम चल रहा है। ऐसे में एक किलोमीटर तक एलिवेटेड रोड की एक लेन का रूट भी डायवर्ट किया गया है। शनिवार को वाहनों का दबाव रहा तो वहीं कई गाड़ियों भी एलिवेटेड रोड पर डाट काली मंदिर के पास खराब हो गईं।

विज्ञापन

सहारनपुर, दिल्ली समेत अन्य जगह से दून आ रहे वाहन जाम में फंस गए। सुबह करीब दस बजे से एलिवेटेड रोड पर जाम लगना शुरू हो गया। इसके बाद पांच किलोमीटर से ज्यादा तक लंबा जाम लगा रहा। कुछ ही देर में एलिवेटेड रोड से आशारोड़ी तक वाहनों की कतार लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: सांसद डिंपल ने अंकिता प्रकरण में सीएम धामी को लिखा पत्र, परिवार को जल्द न्याय दिलाने की कही बात

यात्री रहे परेशान... पुलिस कह रही कहां लगा जाम

देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर शनिवार को जाम से बड़ी संख्या में यात्री परेशान रहे। इसके फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए लेकिन पुलिस को जाम का पता ही नहीं लगा। दरअसल, मां डाट काली मंदिर तक यूपी पुलिस का बॉर्डर है। यूपी पुलिस शाम तक जाम से अनजान बनी रही। बिहारीगढ़ के थाना प्रभारी और मोहंड चौकी प्रभारी ने बताया कि जाम की कोई सूचना ही नहीं मिली।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed