फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   heavy snowfall in uttarakhand hills.

उत्तराखंड में शीत लहर, बर्फ से ढक गए चारधाम

Sat, 12 Dec 2015 09:00 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गढ़वाल
ब्यूरो / अमर उजाला, गढ़वाल Updated Sat, 12 Dec 2015 09:00 AM IST
विज्ञापन
heavy snowfall in uttarakhand hills.

शुक्रवार को तड़के से ही केदारनाथ, बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, लाल माटी, रूद्रनाथ, पित्रधार, औली बुग्याल सहित ऊंची चोटियों पर जमकर बर्फबारी हुई।

विज्ञापन


केदारनाथ में दो फीट से अधिक बर्फ गिर चुकी है। उत्तरकाशी जिले के यमुनोत्री, गंगोत्री तथा हरकीदून घाटी सहित साढ़े सात हजार फीट से अधिक ऊंचाई वाले करीब 40 गांवों में बर्फ की मोटी चादर बिछ गई है।
विज्ञापन


रुद्रप्रयाग। शुक्रवार सुबह से ही रुक-रुककर बर्फबारी होने से तुंगनाथ और मद्महेश्वर सहित जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में एक फीट से अधिक बर्फ गिर गई है। इससे निचले इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रुद्रप्रयाग में प्रात: 7 बजे तापमान 8 डिग्री सेल्सियस था, जो दोपहर बाद 3 बजे 12 डिग्री तक पहुंच पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, केदारनाथ में सुबह 4 बजे से बर्फबारी हो रही है। मंदिर सहित नेहरू युवा केंद्र के कैंप से लेकर एमआई-26 हेलीपैड और पुलिस बेस कैंप तक दो फीट से अधिक बर्फ जम चुकी है। केदारनाथ में अधिकतम तापमान 2.3 और न्यूनतम तापमान माइनस 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

निम के मोहन सिंह नेगी ने बताया कि सुबह से गिर रही बर्फ से रास्ते बंद हो गए हैं। इधर, छानी कैंप, लिनचौली, छोटी लिनचौली, रामबाड़ा और जंगलचट्टी आधा से एक फीट तक बर्फ गिर चुकी है। मौसम के इस मिजाज से गौरीकुंड, फाटा, रामपुर, गुप्तकाशी और ऊखीमठ में शीतलहर से कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

दिनभर अपने घरों में दुबके रहे लोग

heavy snowfall in uttarakhand hills.

सुबह से बारिश तथा दोपहर से यमुनोत्री, गंगोत्री तथा हरकीदून घाटी के ऊंचाई वाले गांवों में बर्फबारी तथा निचले क्षेत्रों में रिमझिम बारिश से कड़ाके की ठंड पड रही है। बर्फबारी से साढ़े सात हजार फीट से ऊंचाई वाले करीब 40 गांवों में बर्फ की मोटी चादर बिछ गई है।

गंगोत्री घाटी के रैथल गांव से 500 मीटर ऊपर उपला टकनौर के सभी आठ गांव तथा आसपास भंगेली, हुर्री तक बर्फबारी शुरू हो गई है। यमुनोत्री घाटी के बीफ तथा खरसाली गांव तथा हरकीदून घाटी के सांकरी से ऊंचाई पर स्थिति गांवों में दोपहर से बर्फकारी जारी है।

शुक्रवार को तड़के से ही बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, लाल माटी, रूद्रनाथ, पित्रधार, औली बुग्याल सहित ऊंची चोटियों पर जमकर बर्फबारी हुई। औली में बर्फबारी होने से जोशीमठ में लोग दिनभर अपने घरों में दुबके रहे। यहां बर्फबारी को सेब की फसल के लिए लाभकारी बताया जा रहा है।

काश्तकार मोहन सिंह का कहना है कि यह बर्फबारी सेब की फसल के लिए लाभदायक होगी। जिले के निचले क्षेत्रों में बारिश होने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रभारी जिलाधिकारी संजय कुमार खेतवाल ने सभी नगर पालिका और नगर पंचायतों को नगर व कस्बा क्षेत्रों में अलाव की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed