फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   heavy snowfall in kedarnath.

केदारनाथ में जोरदार बर्फबारी, शीत लहर की चपेट में उत्तराखंड

Thu, 11 Feb 2016 06:18 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 11 Feb 2016 06:18 PM IST
विज्ञापन
heavy snowfall in kedarnath.

केदारनाथ धाम में बुधवार शाम से रात भर हुई बर्फबारी से उत्तराखंड शीत लहर की चपेट में आ गया है। गुरुवार को सुबह से राजधानी देहरादून सहित अन्य इलाकों में बादल छाए रहे।

विज्ञापन


बादलों की वजह से तापमान के गिरावट दर्ज की गई। जहां लोग यह मान रहे थे गर्मी के मौसम ने दस्तक दे दी है, वहीं राज्य में बदले इस मौसम ने फिर से ठंडक का अहसास करा दिया है।
विज्ञापन


केदारघाटी में गुरुवार की सुबह से आसमान में हल्के घने छाए रहे। धाम में बीते बुधवार देर शाम से रात्रि तक हुई बर्फबारी। जिससे आसपास के इलाकों के साथ ही ठंड का कहर बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केदारनाथ में बुधवार शाम चार बजे से तेज बर्फबारी हुई। इससे पहले सुबह से मौसम सुहावना बना था और दोपहर तक चटक धूप खिली हुई थी। निम के देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि शाम छह बजे तक चार इंच तक बर्फ गिर चुकी थी। जबकि पहले से धाम में दो से ढाई फीट बर्फ मौजूद है।

उधर चमोली जिले में बुधवार दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट बदली। शाम चार बजे से बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, रूद्रनाथ सहित ऊंची चोटियों पर हिमपात शुरू हो गया। निचले क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने से जिले में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है।

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते मौसम बदला

heavy snowfall in kedarnath.

राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के तीन जिलो में आगामी 24 घंटे के भीतर ओले पड़ने की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते मौसम में यह परिवर्तन आएगा।

इसके अलावा चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, टिहरी और पिथौरागढ़ के अनेक स्थानों पर बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना जताई गई थी। उधर बुधवार सुबह से पहाड़ों की रानी मसूरी में बादल छा गए।

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि देहरादून, हरिद्वार और टिहरी में गुरुवार सुबह से लेकर शुक्रवार सुबह के बीच ओले पड़ सकते हैं। इसके अलावा ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फ पड़ सकती है।

अन्य जिलों में भी हल्की बूंदाबांदी की उम्मीद है। प्रदेश के 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में गुरुवार को बर्फ पड़ने की संभावना जताई गई है।

ओले और बारिश के चलते राजधानी सहित प्रदेश के तापमान में पांच से सात डिग्री की बड़ी गिरावट भी आ सकती है। उधर मसूरी में छाई बदली की वजह से पर्यटन नगरी शीतलहर की चपेट में आ गई। हालांकि इसका असर बाजारों पर भी दिखा और मार्केट में चहल-पहल काफी कम दिखाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed