{"_id":"6426a7f8d1d3c519c90cb90d","slug":"heavy-rains-in-mussoorie-many-vehicles-get-buried-uttarakhand-weather-news-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather News: मसूरी में भारी बारिश से नकुसान, पुश्ता गिरने से मलबे में दबी कई गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather News: मसूरी में भारी बारिश से नकुसान, पुश्ता गिरने से मलबे में दबी कई गाड़ियां
Fri, 31 Mar 2023 04:31 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 31 Mar 2023 04:31 PM IST
सार
मौसम विभाग ने आज (शुक्रवार) को मौसम का मिजाज बदला रहने और दून में बादल छाने व गर्जन के साथ हल्की से तेज बारिश की संभावना जताई थी। प्रदेश के सभी हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी है, लेकिन मसूरी में बारिश से भारी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
मलबे में दबे वाहन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेशभर में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश से जगह-जगह सड़कों पर जलभराव हुआ है, वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। इसी बीच अब मसूरी में बारिश से भारी नुकसान हुआ है। यहां कैम्पटी रोड के पास भारी भरकम पुश्ता गिरने से कई गाड़ियां मलबे के नीचे दब गई है। जानकारी के अनुसार, पुश्ता गिरने से तीन वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं जबकि दो अन्य वाहनों को भी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Rishikesh News: एम्स ऋषिकेश में जांच के लिए सीबीआई टीम के पहुंचते ही मचा हड़कंप, अधिकारियों से पूछताछ जारी
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक आज (शुक्रवार) भी मौसम का मिजाज बदले रहने के साथ ही दून में बादल छाने और गर्जन के साथ हल्की से तेज बारिश की संभावना है। दून में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और 16 डिग्री के आसपास रहेगा।
विज्ञापन
प्रदेशभर में बृहस्पतिवार रात भी मौसम ने अचानक करवट बदली और झमाझम बारिश हुई थी। बारिश से जगह-जगह सड़कों पर जलभराव हुआ, वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। यहां तेज हवा के कारण कई जगह लाइन क्षतिग्रस्त होने से बिजली भी गुल रही। मसूरी में तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।