फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Heavy Rainfall and hail storm alert in uttarakhand for next 24 hours 

देवभूमि में आज से फिर बिगड़ेगा मौसम, 24 घंटे 8 जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

Tue, 26 Feb 2019 08:28 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 26 Feb 2019 08:28 AM IST
विज्ञापन
Heavy Rainfall and hail storm alert in uttarakhand for next 24 hours 
बारिश

उत्तराखंड के आठ जिलों में आज से भारी बारिश होने का अनुमान है। कुछ क्षेत्रों में बारिश के साथ ओले गिरने की भी संभावना है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद शासन ने सभी जिलाधिकारियों को एडवाइजरी जारी कर दी है। नैनताल में सोमवार रात से ही ओलावृष्टि और बारिश शुरू हो गई। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार रात से विशेषकर देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, चंपावत और पिथौरागढ़ के ज्यादातर क्षेत्रों में अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश होने की आशंका है। 

विज्ञापन

साथ ही इन जिलों में भारी ओलावृष्टि और झक्कड़ भी हो सकता है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मंगलवार दोपहर बाद से प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की बारिश शुरू हो सकती है। रात से अधिकतर क्षेत्रों में तेज बारिश होने लगेगी।

उन्होंने बताया बुधवार रात से मौसम में सुधार की उम्मीद है। इस पर शासन ने सभी जिलाधिकारियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश जारी कर दिए हैं। साथ ही एडवाइजरी जारी कर अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही प्रतिबंधित करने के निर्देश दे दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed