फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Heavy rain warning in Dehradun and Tehri today monsoon in Uttarakhand weather News Updates

Uttarakhand Weather: दून और टिहरी में आज भारी बारिश की चेतावनी, गर्मी से राहत दिला रही  प्री-मानसून की बारिश

Fri, 20 Jun 2025 01:32 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 20 Jun 2025 01:32 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बाद एक-दो दिन में उत्तराखंड में मानसून पहुंचने की संभावना है। हालांकि, इससे पहले प्री-मानसून की अच्छी बारिश होने के आसार हैं। 24 जून तक प्रदेशभर में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने वाला है।

विज्ञापन
Heavy rain warning in Dehradun and Tehri today monsoon in Uttarakhand weather News Updates
उत्तराखंड मौसम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भले ही उत्तराखंड में मानसून आने में अभी कुछ समय बाकी हैं, लेकिन प्री-मानसून की बारिश प्रदेशभर में गर्मी से राहत दिला रही है। आज शुक्रवार को भी प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में तेज दौर की बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून और टिहरी जिले के कुछ हिस्सों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा बागेश्वर, पिथौरागढ़, चम्पावत, अल्मोड़ा और नैनीताल जिले के कुछ हिस्सों में तेज गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया, उत्तर प्रदेश के बाद एक-दो दिन में उत्तराखंड में मानसून पहुंचने की संभावना है। हालांकि, इससे पहले प्री-मानसून की अच्छी बारिश होने के आसार हैं। 24 जून तक प्रदेशभर में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarkashi: काली रात...दीवार गिरी...और बिखर गया पूरा संसार; मलबे में दबकर खामोश हो गई बच्चों की मासूम हंसी

बता दें कि बृहस्पतिवार को भी देहरादून समेत प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई। जिससे लोगों को गर्मी से खासी राहत मिली।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed